Shraddha को मारने के बाद Aftab ने किए थे 35 टुकड़े, 6 माह से रोज रात को जंगल में फेंक रहा था Body Parts; फिर ऐसे खुला राज

 

Delhi में युवती की हत्या के बाद जो खुलासे हुए हैं, उसको जानने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। 

 

Newz Funda, New Delhi दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक युवती की हत्या के मामले में जो खुलासा किया है, उसे जानने के बाद आप सिहर जाएंगे।

मामला महरौली थाना इलाके के जुड़ा हुआ है। जहां करीब 6 माह पहले हत्यारे ने वारदात को अंजाम दिया था।

इसके बाद शरीर के 35 टुकड़े किए और ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका खोजा।

वह रोज रात को महरौली के जंगल में जाकर शरीर के कुछ हिस्से फेंक देता था। जिससे उस पर शक न हो। आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।

जो आफताब है और युवती का ही प्रेमी था। दोनों लिव इन पार्टनर थे। आरोपी ने युवती को मारने के बाद शरीर के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। जिसके बाद इनको धीरे-धीरे ठिकाने लगा रहा था।  

मुंबई में दोनों साथ में करते थे काम

आफताब और श्रद्धा पहले जानकार नहीं थे। दोनों की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में हुई थी। जहां पर दोनों काम करते थे।

यहां पर दोनों एक-दूसरे को प्यार कर बैठे और साथ रहने की सोची। लेकिन घरवालों के विरोध के बाद दोनों घर से भागकर दिल्ली में रहने लगे।

परिवार को श्रद्धा का पता सोशल मीडिया पर चलना बंद हुआ तो लड़के पर शक गहरा गया।

पिता को सोशल मीडिया पर नहीं देख हुआ था आरोपी पर शक

फिर पिता अपनी बेटी की तलाश में दिल्ली पहुंचे और लोगों से जानकारी नहीं मिलने के बाद शिकायत दिल्ली पुलिस को की गई। जिसके बाद पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।  

पिता नहीं थे दोनों के रिश्ते को लेकर खुश

पिता ने कबूल किया दोनों के रिश्ते को लेकर वे खुश नहीं थे। जिसके बाद दोनों लोग दिल्ली आकर छतरपुर में रहने लगे थे। इसके बाद पुलिस को आफताब को काबू करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

आरोपी ने कबूल किया कि श्रद्धा उस पर शादी का दबाव डाल रही थी। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। जिसके बाद एक दिन दोनों में झगड़ा बढ़ गया।

यह मई की बात है, उसने तैश में आकर मर्डर कर दिया।

इसके बाद 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे और धीरे-धीरे महरौली के जंगलों में ठिकाने लगाने के लिए इनको फेंकने लगा।

इसके लिए देर रात का वेट करता था।

मां की मौत पर घर आई थी श्रद्धा

पुलिस ने कहा कि टुकड़ों की फॉरेंसिक और डीएनए जांच होनी है। 

2019 में मुंबई के पास वसई की रहने वाली श्रद्धा वाल्कर मलाड के एक कॉल सेंटर में काम करती थी।

जहां पर पहचान आफताब अमीन पूनावाला से हुई थी। 

घरवाले नहीं माने तो 25 साल की श्रद्धा ने घर छोड़ दिया था। पहले दोनों नया गांव और बाद में वसई में रह रहे थे। श्रद्धा की मां की मौत 2020 में हुई।

इसके बाद वो घर आई थी। मारपीट की कहानी बताई। तब पिता ने बेटी को घर रुकने को ही कहा। आफताब ने श्रद्धा से माफी मांगी थी। 

श्रद्धा की बॉडी को आरी से काटकर टुकड़े किए गए थे। कातिल का तरीका जानने के बाद पुलिस भी हैरान है। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था।