Weather Update: मानसून की रफ्तार हुई तेज, IMD का इन जगहों को अलर्ट जारी, झमाझम होगी बरसात

प्रदेश में रविवार को भारी बरसात के कारण कई जिलों में नए रिकॉर्ड भी बने। चंडीगढ़ में 302.2 एमएम बरसात हुई...
 

Newz Funda, New Delhi मानसून की लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। (weather update) दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सहित देश के उत्तरी प्रदेशों में भारी बारिश से बाढ़ से तबाही जैसे हालात हैं। अभी भी देश के राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तेज बारिश होगी।

इसी के साथ यहां भी तेज बारिश गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में बरसात होगी।  

हरियाणा में यहां तेज बारिश 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वानुमान में सोमवार को तमाम क्षेत्रों में यही स्थिति बनी रहने के स्पष्ट आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद की ओर से सोमवार के लिए उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल के साथ 

दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत व पानीपत के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको ये भी बता दें कि प्रदेश में सर्वाधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबाला में रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ में बरसात के रिकार्ड टूटे 

प्रदेश में रविवार को भारी बरसात के कारण कई जिलों में नए रिकॉर्ड भी बने। चंडीगढ़ में 302.2 एमएम बरसात हुई, जिसे वर्ष 2000 में 18 जुलाई को हुई 224 एमएम बरसात के बाद न्यू रिकॉर्ड है। इसी के साथ अंबाला में रिकॉर्ड 224.1 एमएम बरसात हुई। यहां इससे पूर्व 2001 में 16 जुलाई को सर्वाधिक 211 एमएम बरसात हुई थी।