Weather Forecast: अगामी 48 घंटों में इन राज्यों पर बिजली की चमक के साथ होगी भारी बारिश, जानें Weather Update
IMD के अनुसार 29 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसी के साथ इन राज्यों में...
Newz Funda, New Delhi मौसम एक बार फिर से बदलता दिख रहा है। देश सहित पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा हैए जिससे मौसम बिगड़ना बिल्कुल तय है। 30 मार्च तक बादलों की गरज और बिजली की चमक दिखाई देगीए जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की अंशका है।
देश के विभिन्न कौनों में 20 मार्च से हुई बारिश ने मध्य और उत्तरी भारत में तबाही मचाई. जिससे गेहूं की फसलों को बहुत नुकसान हुआ। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से गेंहू, लाई और सरसों की फसले करीब करीब बर्बाद हो गई।
इसके अलावा बेमौसम बारिश ने यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के इलाकों में तबाही मचाकर रख दी। देर रात दक्षिण भारत के कई इलाकों में आंधी के साथ मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में बदलाव देखा गया।
इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
TikTok Hack: How To Get Verified on TikTok: Tips for a Successful Application
इन राज्यों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
IMD के मुातबिक, 29 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बादलों की गजर के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा दिल्ली में आज यानि 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। नई दिल्ली में आज कहीं-कहीं बादल भी छाए रहने के आसार हैं।
इतना ही नहीं फिर अगले दिन यानि बुधवार दिल्ली में बादल डेरा जमा सकते हैं। देशभर में 30 और 31 मार्च को नई दिल्ली में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। 29 मार्च से फरीदाबाद का मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।
TikTok Hack: How To Get Verified on TikTok: Tips for a Successful Application
इन राज्यों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
IMD के मुताबिक, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ मध्यम बारिश और एक-दो जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना है।
इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
TikTok Hack: How To Get Verified on TikTok: Tips for a Successful Application