ये एक एकड़ की खेती ही आपको बना देगी करोड़पति; पत्तियां, लकड़ी और बीज बेचकर ऐसे कमाएं Profit

 

Mahogany Tree की खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिससे भरपूर Profit कमाया जा सकता है।

 

Newz Funda, New Delhi आजकल देखने में आया है कि अब खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। किसानों को अब इससे पहले वाली आय नहीं रही। आपको बता दें कि किसानों का ध्यान अब बागवानी और दूसरी फसलों की ओर होने लगा है।

लगातार कम लागत और बंपर मुनाफे के चलते किसानों का ध्यान अब पेड़ों वाली फसलों की ओर होने लगा है। क्योंकि इससे किसान कुछ ही समय में लखपति बन जाते हैं।

आज आपको पेड़ों की ऐसी ही खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे भरपूर मुनाफा मिलता है। किसान महोगनी की खेती करके खासा लाभ कमा सकते हैं।

खास बात है कि इस पेड़ की लकड़ी, बीज, छाल, पत्तियां तक बिकती हैं। जिससे आपको खूब कमाई हो सकती है।  

इन बातों का रखें ध्यान

जो जरूरी बात है, वो ये है कि इस खेती के लिए किसानों को लगभग 12 साल का लंबा इंतजार करना होता है। जिसके बाद ही उन्हें पेमेंट मिलती है।

जिसके बाद इसके बीज, पेड़ की खाल, लकड़ी और पत्तियां बाजार में लाखों रुपए में बिकती हैं। इस फसल की खास बात यह है कि पानी से इसको बिल्कुल भी हानि नहीं पहुंचती है।  

इसके लिए किसान को उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य पीएच वाली भूमि चाहिए। तभी फसल लेने का लाभ होता है। वरना इसकी खेती सही नहीं होती है।

जिन किसानों के यहां जमीन हाईट पर है, वे इस खेती को न ही करें तो बेहतर है। क्योंकि यह वहां होती नहीं है। हवा का बहाव तेज होने के कारण इस पेड़ को उगाना यहां संभव ही नहीं है। 

इन चीजों में होता है लकड़ी का प्रयोग

इस पेड़ की लकड़ियों का प्रयोग जहाज, गहने, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट का सामान और मूर्तियां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

अगर पेड़ की पत्तियों की बात की जाए तो बीजों के तेल के साथ मच्छर मार दवाई के लिए प्रयोग किया जाता है। साबुन, पेंट, वार्निश और कई तरह की दवाइयों के लिए भी इस पेड़ का यूज किया जाता है।

इस पेड़ को तैयार होने में जरूर 12 साल लगते हैं। लेकिन यह लगभग आज के रेट में बाजार में एक हजार रुपए प्रति किलो तक बिकता है।

क्यूबिक फीट के हिसाब से बात करें तो यह 22 सौ रुपए तक बिक जाता है। रुपए में ही बात करें तो किसान को एक एकड़ में एक करोड़ तक का फायदा होता है।