सर्दी में रोजाना नहीं नहाने से भी Body को मिलते हैं ये खास फायदे, आप भी जान लीजिए

आपने अभी तक सुना है कि रोज नहाने से शरीर को खास फायदे मिलते हैं। लेकिन नहीं नहाने के भी बहुत फायदे हैं।

 

Newz Funda, New Delhi आपको चौंकाने वाली जानकारी इस खबर में दे रहे हैं। पता होगा कि रोज नहाने के कितने ही फायदे विशेषज्ञों की ओर से बताए जाते हैं। लेकिन रोज नहीं नहाने से शरीर को Amazing benefits मिलते हैं।

जिसके बाद bath daily करने से आप परहेज कर सकते हैं। इस खबर में आगे बता रहे हैं कि रोज नहीं नहाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। देखने में ये भी आया है कि ठंड के मौसम (Winter Season) में लोग नहाने से बचने की कोशिश करते हैं।

लेकिन कई लोग चाहे कैसा भी मौसम हो, नहाने को तरजीह देते हैं। आपको बताते हैं कि नहाने और नहीं नहाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। रोजाना स्नान करते हैं, तो कैसे नहाना चाहिए। शरीर के लिए साफ-सफाई को नहाना जरूरी माना जाता है। जो लोग डेली पूजा करते हैं, वे नहाते जरूर हैं।  

इन बातों का रखें ध्यान

अगर एक या दो दिन के गैप के हिसाब से नहा रहे हैं, तो इसमें बुराई नहीं है। इससे भी शरीर को नुकसान नहीं होता है।   

नहाने से माइंड सेट रहता है, वहीं, शारीरिक स्वास्थ्य में भी लाभ मिलता है। जो लोग रोज नहाते हैं, उनमें तनाव भी कम आता है। सर्दियों में नहाने को लेकर बहुत सी सावधानियां बताई गई हैं।  

कुछ लोग जल्दी नहाते हैं, तो कुछ लोग देरी से। विशेषज्ञ बताते हैं कि ड्राई स्किन वालों को 5 मिनट में नहा लेना जरूरी है। वहीं, ऑयली स्किन वालों को 8 से 10 मिनट तक बाथ करना जरूरी है, वो भी नॉर्मल पानी से। 

बहुत ज्यादा गर्म पानी, ठंडा पानी स्किन का नुकसान करता है। इसलिए शरीर के तापमान का हिसाब रखना चाहिए। जिसके बाद साइड इफेक्ट भी नहीं होते।  

पानी अगर हल्का गर्म है, तो नहाने से हमारे शरीर के सभी छिद्र खुलेंगे। बैक्टीरिया का खतरा कम होगा, इम्युनिटी सही रहेगी। ठंड में भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए।  

वहीं, गर्म पानी से रोज नहाने से केराटिन स्किनसेल्स कम होते हैं। जो लोग रोज नहीं नहाते, उनमें ये सही रहते हैं। रोज नहीं नहाते, तो आपको साबुन, शैंपू और शावर जेल के यूज से पीएच लेवल गड़बड़ाने का खतरा नहीं रहता है। 

स्किन ड्राई होने का खतरा भी रोज नहाने से होता है। साबुन के कारण स्किन इन्फेक्शन या एलर्जिक रिएक्शन का रिस्क भी नहीं नहाने वालों की तुलना में अधिक रहता है।