अंकल जी! मेरी मां को बचा लीजिए; उनके पेट में Knife लग गया है...और पहुंच गई Police

 

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में एक महिला को पुलिस ने घायलावस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया है।

 

Newz Funda, Mahendragarh एक महिला को पुलिस ने अस्पताल में एडमिट करवाया है।

मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का है। यहां के नारनौल में महिला के पेट में चाकू लग गया था।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस की ओर से अस्पताल ले जाया गया।

बच्चों ने डायल-112 पर कॉल की थी। कहा था कि उनको मां को पेट में चाकू लग गया है। आप आकर बचा लो। 

जिसके बाद पुलिस टीम हरकत में आ गई। फिर 15 मिनट में मौके पर पहुंच कर घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अभी कारणों का खुलासा नहीं

यह घटना नारनौल के गांव धरसू में हुई। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसके बाद डायल 112 के कर्मचारी HC वीरेंद्र सिंह और SPO रमेश की टीम मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मी ने घायल महिला को डायल 112 की गाड़ी में डालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

महिला को चाकू कैसे लगा, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस इस मामले में महिला के बयान का इंतजार कर रही है।

इस बारे में नारनौल पुलिस के अफसरों ने कहा कि अभी महिला के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

फिलहाल महिला का उपचार करवाया जा रहा है। उसकी हालत सुधरने के बाद ही इसके बारे में पता चल पाएगा।

उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है।