हरियाणा में सरसों की खरीद में खेला, नैफेड की हिसार में रेड

ढंडूर गांव में स्टेट वेयर हाउस के गोदामों में खरीदी गई सरसों में मिलावट का खेल खेला गया है। नैफेड के अधिकारियों को किसी ने शिकायत दी कि मंडियों में व्यापारी सरसों में मिलावट...
 

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा के हिसार में ढंडूर गांव में स्टेट वेयर हाउस के गोदामों में खरीदी गई सरसों में मिलावट का खेल खेला गया है। मिलावट के तौर पर स्टोन और क्रेशर मिक्स का प्रयोग किया गया।

जानकारी अनुसार आज हिसार के स्टेट वेयर हाउस पर सरसों की स्टॉक लगवाने के लिए गाड़ियां आई। यह सरसों नैफेड ने खरीदी थी। नैफेड के अधिकारियों को किसी ने शिकायत दी कि मंडियों में व्यापारी सरसों में मिलावट करके भेज रहे हैं।

नैफेड के स्टेट हैड मान सिंह ने जब जांच की तो उसमें स्टोन और क्रेशर मिक्स मिला। जिस पर सरसों को रिजेक्ट करके सीज कर दिया गया। भिवानी की मंडी से 4 गाड़ियों में सरसों के करीब दो हजार बैग थे।

अधिकारियों ने इस मामले की सूचना एडीसी को दी। एडीसी नीरज ने एसडीएम जयबीर यादव की अध्यक्षता में एक टीम गठित करके मौके पर भेजी।

SDM के आदेश पर डीएफएससी ने सरसों के सैंपल ले लिए। जिसके बाद उसे गाड़ियों को रिजेक्ट कर दिया गया। SDM जयबीर यादव ने कहा कि सैंपल लेकर उसकी क्वालिटी चैक की जाएगी। सरसों लो क्वालिटी की है। नैफेड के अधिकारियों ने रेंडमली जांच की तो उन्हें सरसों की क्वालिटी पर संदेह हुआ।

नैफेड के स्टेट हैड मित्रमान सिंह ने कहा कि सरसों में सफाई नहीं है। स्टोन मिक्स ऐसा है, सरसों की तरह ही दिखता है, इसकी जांच की जाएगी।

क्रैशर मिक्स भी सरसों की तरह ही दिखता है। इन गाड़ियों को रिजेक्ट कर दिया। गेट पास के आधार पर डिटेल की जाएगी। यह माल भिवानी मंडी से आया था।