सिरसा में शोक की लहर, 1982 में शिक्षा मंत्री व सिंचाई मंत्री रहे जगदीश नेहरा का निधन

1982 में प्रताप चौटाला को साढ़े 12 हजार वोट से हराया, जब वे शिक्षा मंत्री बने।
 

Newz Funda, Haryana Desk प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे 84 वर्षीय जगदीश नेहरा का निधन हो गया। हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका बुधवार को करीब 8 बजे निधन हो गया।

निधन का समाचार सूनते ही उनके परिजनों, चाहने वालों व दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। नेहरा जी पहली बार 1982 -1987 में शिक्षा मंत्री व सिंचाई मंंत्री बने थे।

नेहरा वर्ष 1971 में गांव पन्नीवाला मोटा की पंचायत के पंच बने। फिर पंचायत समिति के सदस्य बने। 1977 में जनता पार्टी की लहर के दौरान पहली बार हल्का रोडी से चुनाव लड़ा और 2406 वोट से हार गए।

1982 में प्रताप चौटाला को साढ़े 12 हजार वोट से हराया। जब वे शिक्षा मंत्री बने। जगदीश नेहरा भजल लाल सरकार में शिक्षा और सिंचाई मंत्री रहे हैं। वह सिरसा के रोडी से विधायक बने थे।

खुशी मातम में बदल गई

पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा की पोती की शादी 20 जनवरी को थी। ऐसे में उनके निधन से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। उनके दो बेटे सुरेंद्र और संदीप नेहरा हैं। पिछले साल ही उनके बेटे सुरेंद्र नेहरा की मौत हो गई थी। 

पकिस्तान में हुआ था नेहरा का जन्म

जगदीश नेहरा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार हरियाणा में आ गया। नेहरा जी एलएलबी पास आउट थे। 2014 में कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शमिल हुए।

उन्होंने अंतिम चुनाव 2014 में भाजपा की टिकट पर रानियां विधानसभा से  लड़ा था। 2021 में भी तीन कृषि कानून के विरोध में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गये।