बॉडी बिल्डर किरण ने खुद कैसे किया मोटिवेट और खुद अपने हाथों बदल ली अपनी किस्मत

किरण एक सामान्य गृाहिणी और दो बच्चों की मां का है। जिम ट्रेनर, बॉडी बिल्डर, डीजे, गायिका, फोटोग्राफर सब हैं। ये साउथ की स्टार फिटनेस ट्रेनर हैं। अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, तापसी पन्नू, एसएस राजामौली, रामचरण तेजा जैसे साउथ सुपर स्टार्स की फिटनेस ट्रेनर हैं...

 

Newz Funda, New Delhi किरण डेम्बला बॉडी बिल्डर कैसे बनी। इसके पीछे लंबी कहानी है। जिम में साउथ सुपरस्टार रामचरण तेजा ने इन्हें देखा। इसके बाद वह इम्प्रेस हो गए। उन्होंने किरण को अपनी वाइफ उपासना के लिए जिम ट्रेनर के तौर पर हायर किया।

एक के बाद एक कई साउथ स्टार किरण के शागिर्द हो गए। सिक्स पैक बॉडी देख कर लोगों ने ताने भी मारे कि ये पूरी तरह मर्दों जैसी लगती है।  किरण ने खुद को समय रहते मोटिवेट किया। मेहनत की और अपनी किस्मत खुद बदल ली।

अभी 47 साल की है किरण

किरण एक सामान्य गृाहिणी और दो बच्चों की मां का है। किरण की आयु 47 साल हो चुकी है। जिम ट्रेनर, बॉडी बिल्डर, डीजे, गायिका, फोटोग्राफर सब हैं। ये साउथ की स्टार फिटनेस ट्रेनर हैं। अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, तापसी पन्नू, एस.एस. राजामौली, रामचरण तेजा जैसे प्रसिद्ध साउथ सुपर स्टार्स की फिटनेस ट्रेनर हैं।

खुद को बदलने की सोची

किरण के एक दिन ब्रेन में क्लॉटिंग हुई। जिसे ठीक करने के लिए दवाइयों के डोज लेती थी। जिससे किरण का वजन 53 किलो से बढक़र 75 किलो तक पहुंच गया। फिर एक दिन किरण ने खुद को बदलने की सोची।

अपने मन में इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिया। इसके बाद जिम में जाने लगी। शरीर को सुधारने के लिए जो जिम मजबूरी में किया। आगे तो किरण के लिए वो पैशन बन गया।

आगरा में हुआ जन्म

किरण का जन्म जन्म 10 नवंबर 1974 को आगरा के मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। किरण के चार भाई-बहन थे। किरण पिता बैंकर थे और मां गृहिणी। किरण को संगीत से बहुत लगाव है।

आगरा घराने से 4 साल की उम्र में ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। 1995 तक मैं कई स्टेज परफॉर्मेंस का हिस्सा रही और इसी साल भारतीय शास्त्रीय गायन में मास्टर की डिग्री हासिल की।