हरियाणा में विधवा महिला के साथ हुआ गंदा काम, पीड़ित ने सुनाई आपबीतीए जानें क्या है पूरा मामला

विधवा महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप को अंजाम देने वाले लोगों ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी। महिला को अपने जाल में फसाकर युवक के अन्य दो दोस्तों ने भी उसके साथ ये गंदा काम किया।

 

Newz Funda, Haryana Desk प्रदेश में गैंगरेप के मामले दिन ब दिन बढते जा़ रहे है। हरियाणा के पलवल में एक विधवा महिला से गैंगरेप का घिनौना मामला सामने आया है। महिला यहां रोजगार खोजने के लिए आई थी कि इस दौरान एक युवक उसे बातों में बहका कर खेतों में ले गया। 

इसके बाद यहां उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने गैंगरेप मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ थाना अंतर्गत रहने वाली एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पति की मौत के बाद घर चलाना मुश्किल हो गया था। जिसके बाद वह काम की तलाश पृथला गई थी। पृथला में उसकी मुलाकात मंडकौला निवासी अशोक से हुई। 

इसके बाद अशोक उसे अपनी बातों में बहका कर काम दिलाने के बहाने खेतों में ले गया। जहां पहले से ही उसके साथी बंचारी निवासी धीरज व माहौली निवासी पवन मौजूद थे। यहां तीनों ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़ित के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने वहां से निकलने के बाद पुलिस थाने जाकर आपबीती सुनाई और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।