Devar Bhabhi Story: नहाती हुई भाभी का देवर ने बनाया वीडियो, फिर कर डाला ये कांड

महाराष्ट्र के पुणे में एक देवर की काली करतूत सामने आई है। महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया है कि उसके देवर ने उसकी नहाते समय वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला...
 

Newz Funda, New Delhi महाराष्ट्र के पुणे में एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी भाभी का गुपचुप तरीके से नहाते समय का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया।

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, परभणी जिले के रहने वाले आरोपी देवर के खिलाफ शनिवार को महिला की शिकायत के आधार पर हिंजवडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि जब वह नहा रही थी, तब देवर ने उसकी जानकारी के बिना उसे फिल्माया और फिर बाद में कथित तौर पर वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करके उसे उसके साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया।

उसने आगे आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी की यौन जरूरतों को पूरा करने से इनकार कर दिया तो उसने उसके साथ बलात्कार किया। महिला के देवर ने उसके साथ मारपीट भी की।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना पिछले महीने की है। हालांकि, पीड़िता ने तब तक कुछ भी नहीं बताया जब तक कि आरोपी देवर उसे एक बार फिर से प्रताड़ित नहीं करने लगा।

इसके बाद महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद दंपति ने पुलिस को सूचित किया और मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले कि पुलिस उसे पकड़ पाती, आरोपी गांव छोड़कर भाग गया था। एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, "हमने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 323 के तहत मामला दर्ज किया है।"