एक अधिकारी का ट्रेनिंग के दौरान चुका निशाना, जवान की टांग पर जाकर लगी

अधिकारी की गलती से से जवान की टांग पर लगी गोली के कारण उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया...
 

New Funda. Viral Desk हिमाचल प्रदेश के थाना छोटा शिमला के फायरिंग रेंज में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के ट्रेनी अधिकारियों को बुधवार को बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा थाा। उस समय एक ट्रेनी एचएएस अधिकारी का निशाना चूक गया। जिससे गोली पुलिस जवान की टांग पर लग गई। 

इस दौरान गोली लगने से पुलिस जवान घायल हो गया। गोली लगने से काफी ज्यादा खून बह गया। इसके बाद जवान को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भर्ती करवाया गया।

इसके बाद यहां पर जवान का आपातकालीन विभाग में उसको प्राथमिक उपचार किया गया।

टांग में लगी गोली

हिमाचल में थाना छोटा शिमला के फायरिंग रेंज में हादसा उस समय हुआ। जब एचएएस अधिकारियों को गन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी।अंडर ट्रेनिंग चल रहे बैंड स्टाफ के चार पांच जवानों की ड्यूटी फटीग पार्टी में लगी हुई थी।

इसी दौरान एक ट्रेनी अधिकारी का निशाना चूक गया। इससे गोली पुलिस के जवान हेमराज जा लगी। गोली जवान के टांग में लगी।

सर्जरी की गई जवान की

गोली लगने से जवान घायल हो गया। उसकी टांग से खून तेजी से बहने लगा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यहां पर ऑपरेशन थिएटर बुधवार दोपहर को सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया और टांग से गोली बाहर निकाली। हालांकि अभी जवान की हालत खतरे से बाहर है। अभी कुछ दिनों तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा।