Shraddha Murder Case में चल रही थी पंचायत, अचानक इस कारण व्यक्ति को पीटने लगी महिला; देखिए Video

 

श्रद्धा मर्डर मामले में चल रही पंचायत में एक व्यक्ति को पीटने का मामला सामने आया है।

 

Newz Funda, New Delhi श्रद्धा हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार सामने आ रहा है। मामला दिल्ली के छतरपुर से सामने आ रहा है। जहां मामले को लेकर चल रही पंचायत में महिला आपा खो बैठी।

ये एक शख्स पर चप्पलों की बरसात करने लगी। जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया। एक दिन पहले ही कुछ लोगों ने तलवारों से आफताब की पुलिस वैन को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

पारिवारिक विवाद के कारण था गुस्सा 
हुआ यूं कि राजधानी दिल्ली के छतरपुर में मंगलवार को श्रद्धा हत्याकांड पर चल रही महापंचायत में बड़ा ड्रामा शुरू हो गया। यहां एक महिला मंच पर एक शख्स पर चप्पल बरसाने लगी।

लोग इससे पहले कुछ समझ पाते, महिला ने चप्पलों की बौछार कर दी। शुरुआत में लगा कि महिला की शायद श्रद्धा हत्याकांड को लेकर कुछ नाराजगी है और वह अपना गुस्सा निकाल रही है।

लेकिन जब असलियत सामने आई, तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, इस हंगामे के पीछे की वजह एक पारिवारिक विवाद था।

दिल्ली के छतरपुर में हिंदू एकता मंच ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर एक महापंचायत बुलाई थी। दोपहर में एक शख्स ने एक महिला का हाथ पकड़कर मंच पर चढ़ाया।

महिला ने माइक पर एक लाइन ही बोली और फिर तुरंत ही दूसरे ही ऐक्शन में आ गई। श्रद्धा के कार्यक्रम में अचानक दूसरी पिक्चर चलने लगी। पैर से चप्पल निकालकर वह मंच पर मौजूद एक शख्स को धुनने लगी।

महिला उस शख्स पर आरोप लगा रही थी कि उसके बेटे ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया है। मंच पर मौजूद हैरान-परेशान लोगों ने बीच बचाव किया।

फिर निकलकर सामने आई ये बात
इस हंगामे के बाद महिला के हाथों पिटे शख्स ने कहा कि उसके बेटे और महिला की बेटी ने कुछ समय पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की है। महिला इसी बात से नाराज है।

वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रही है। उसकी बेटी को अगवा नहीं किया गया है। वह बालिग है और अपनी मर्जी से उसने उनके बेटे से शादी की है।

उसने बताया कि यह महापंचायत को खराब करने की साजिश है। महिला ने जानबूझकर यह मौका चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रही हैं।

लड़के और लड़की की जान को खतरा है। वहीं, महिला का कहना है कि उसकी बेटी को अगवा किया गया है। इसकी शिकायत पुलिस में भी करवाई गई है। उनकी बेटी को वापस लाया जाए।