पॉर्न इंडस्ट्री को लेकर बोलीं Mia Khalifa, पाबंदी लगाने के बजाय दे दी यह सलाह; देखिए Video

 

आज बात Mia Khalifa की हो रही है। जिन्होंने Porn Industry को लेकर अपनी राय दी है। 

 

Newz Funda, New Delhi Mia Khalifa की यहां बात हो रही है। जो अकसर किसी न किसी मामले को लेकर अपना बयान देती हैं। हालांकि काफी अरसे पहले वे इस इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं।

लेकिन अपने बयानों, तस्वीरों या फिर वीडियोज़ को लेकर अकसर किसी न किसी बात पर सुर्खियों को बटोर ही लेती हैं। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पूर्व पॉर्न एक्ट्रेस मिया खलीफा ने फिर बड़ा बयान दे दिया है।

उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में कुछ बदलवा करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस इंडस्ट्री पर पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं, सिर्फ रेगुलेट करने की जरूरत है। 

यहां पर बताया पॉर्न के बारे में

हाल ही में एक पॉडकास्ट में मिया खलीफा ने कहा कि यह दुनिया का सबसे पुराना धंधा है। साथ ही यह इस तरह की इंडस्ट्री है, जिनती आप इसपर पाबंदी लगाएंगे लोग उतना ही नए तरीके इसे हासिल करने के निकाल लेंगे।

इसलिए इस इंडस्ट्री को रेगुलेट करने की जरूरत ना कि पाबंदी लगाने की। इसके अलावा उन्हें यह भी कहा कि एडल्ट कंटेंट बनाने वाली कंपनी के लिए 21 वर्ष उम्र तय कर देनी चाहिए।

अगर आप पॉर्न इंडस्ट्री में आना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी उम्र 21 होनी चाहिए। यह कानूनी उम्र है, इसे कभी भी चैलेंज नहीं किया जाएगा।

इस बात को लेकर आई थी चर्चा में

बता दें कि मिया खलीफा पहली बार तब विवादों में आई थीं जब उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। क्योंकि उन्होंने पॉर्न वीडियोज में हिजाब पहना हुआ था। जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

एक तरफ जहां लोग उन्हें निशाने पर ले रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ मिया खलीफा शोहरत की बुलंदियों को हासिल कर रही थी। हालांकि कुछ वर्ष इस इंडस्ट्री में रहने के बाद उन्होंने अलविदा कह दिया है। 

पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वो देश दुनिया की बड़ी घटनाओं पर नज़र रखने लगी हैं और उन मुद्दों पर अपनी राये भी रखती है। भारत में एक लंबे अरसे तक चले किसान आंदोलन पर भी उन्होंने अपनी बात रखी थी।

उन्होंने आंदोलन में शामिल बुजुर्ग औरतों की तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ह्यूम राइट्स और दिल्ली के आसपास इंटरनेट कट करने की बात कही थी।