क्या Amrapali Dubey-Nirhua रचा चुके हैं गुपचुप विवाह? वायरल वीडियो में सामने आया ये सच

 

आम्रपाली दुबे और निरहुआ को लेकर एक रोचक बात सामने आ रही है।

 

Newz Funda, Mumbai आम्रपाली दुबे के बारे में कौन नहीं जानता। वे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन मानी जाती है।

जिनको लेकर कोई न कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है। जिसके बाद तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।   

इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ को मंडप में देखा जा रहा है। दोनों दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों में नजर आ रहे हैं।  

ये लोग कई पेपरों पर भी साइन कर रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है। यह सही नहीं है। 

दरअसल ये वीडियो किसी फिल्म की शूटिंग का बताया जा रहा है।   

दोनों लोग एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं। लेकिन कई बार कई प्रकार की बातें सामने आती हैं।