नया साल शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, नही होगी पैसों की कमी

हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए सुख समृद्धि, धन दौलत, खुशियां लेकर आये। किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
 

Newz Funda, New Delhi  नया साल शुरू होने वाला है। हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए सुख समृद्धि, धन दौलत, खुशियां लेकर आये। किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

अगर आप भी चाहते हो कि नया साल आप के लिए खुशहाली भरा हो तो आप को भी नया साल आने से पहले इन चीजों की खरीदारी कर लेनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीजों को घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

1- तुलसी का पौधा

नए साल पर घर के अंदर कोई भी पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए आप तुलसी के पौधे को घर में लगा सकते हो जिस से आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

2-मोर पंख

मोर पंख भगवान कृष्ण को विशेष प्रिय है, ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मोर पंख हो वहां लक्ष्मी मां का वास होता है। इसलिए लक्ष्मी मां की कृपा पाने के लिए घर में 3 मोर पंख होने चाहिए।

 3-लघु नारियल

छोटे से नारियल को कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से घर में होने से बरकत बनी रहती है और धन समृद्धि आती है। इस नारियल के अन्य ओर प्रयोग भी होते हैं।



 

4-लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा को नए साल के मौके पर घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इनके आने से घर में कभी भी पैसों की कमी नही होती ।इसको हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

5- मोती शंख

नए साल के मौके पर मोती शंख की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसकी पूजा करके खजाने में रखने से धन की कमी  नही होती। तरक्की के बंद रास्ते  खोलने लगते है। घर में सुख शांति आती है।