home page

Vastu Tips: अपनाए ये वास्तु के नियम, दूर होंगी घर की सभी परेशानियां

दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी हमें सफलता की प्राप्ती नही होती और अगर हमे सफलता मिलती भी है तो बहुत सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। ऐसा होना के बहुत से कारण होते है जिसमे से एक बड़ा कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। 

 | 
hjfu

Newz Funda, New Delhi दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी हमें सफलता की प्राप्ती नही होती और अगर हमे सफलता मिलती भी है तो बहुत सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। ऐसा होना के बहुत से कारण होते है जिसमे से एक बड़ा कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। 

अगर घर में वास्तु दोष हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक हो जाती है। इसके कारण ही हमारे साथ दुख और अन्य परेशानिया बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए है जिनकी मदद से इन परेशानियो से छुटकारा पाया जा सकता है।

vastu tips

1. लगभग सभी घरो में धार्मिक पुस्तकें पाई जाती है लेकिन अधिकतर लोगो को उनके रखने का सही स्थान पता नही होता  वास्तु के अनुसार धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों को हमेशा पश्चिम की तरफ ही रखना चाहिए। किसी दूसरी दिशा में, बेड के अंदर अथवा गद्दे या तकिये के नीचे धार्मिक पुस्तकें रखना अशुभ माना जाता है। 

2. अगर आपके घर में तनाव और कलह बने रहते है तो सुबह घर की सफाई करने के बाद एक बर्तन में हल्दी का पानी लेकर एक पान के पत्ते की सहायता से सारे घर में छिड़काव कर दे. इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और लक्ष्मी जी का वास होगा 

3. घर में गाय के घी का दीपक जलाएं इससे आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है । घर के मंदिर में रोज दीपक जलाना चाहिए और घंटी भी बजानी चाहिए  जिससे सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलती है। इसी तरह घर में शंख रखने से घर का वास्तुदोष दूर होता है। 

4. घर मे सफाई के लिए रखी गई झाडी को कभी भी दरवाजे के पास नही रखना चाहिए इस से बार-बार झाडू को पैर लगते है जिसके कारण धन की हानि होती है।झाडी को कभी भी गंदी जगह पर ना रखें और ना ही इस पर कोई वजनदार चीज रखें 

5. अपने घर में दीवारों पर सुन्दर, हरियाली से युक्त और मन को प्रसन्न करने वाले चित्र लगाएं। इससे घर के मुखिया को होने वाली मानसिक परेशानियों से निजात मिलती है।परिवार में एकता बनाए रखने के लिए लिविंग रूम में फैमली फोटो लगाएं।

6. अगर आपके घर में वास्तु दोष के कारण किसी सदस्य को नींद नही आती या फिर किसी का स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया है तो उसे दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोने के लिए कहें ऐसा करने से उसके स्वभाव और नींद दोनो स्थितियों में सुधार होगा 

7. अगर आप अपने घर के मंदिर में देवी- देवताओ को हार या फूल चढ़ाते है तो उसे प्रति दिन बदलना चाहिए। अपने घर के पूजा घर में देवताओं के चित्र भूलकर भी आमने-सामने नहीं रखने चाहिए इससे बड़ा दोष उत्पन्न होता है।

8. घर के उत्तर-पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा न होने दें और न ही इधर भारी सामान और मशीनरी रखें। अपने वंश की उन्नति के लिये घर के मुख्यद्वार पर अशोक के वृक्ष दोनों तरफ लगाएं।

9. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि घर के किसी भी कमरे में सुखे फूल न रखें हो। यदि छोटे गुलदस्ते में रखे हुए फूल सूख जाएं, तो नए फूल लगा दें और सूखे पुष्पों को निकालकर बाहर फेंक दें।