home page

23 जून को मंडराएगा इन राशियों पर खतरा, हो जाएँ सावधान, जानिए 12 राशियों का राशिफल !

Horoscope Rashifal 23 June 2023: ग्रह-नक्षत्रों की चाल और स्थिति के अनुसार जातक की राशिफल का आकंलन किया जाता है। हिन्दू धर्म के वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों के बारें में बताया गया है जिसमें हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। जानिए 23 जून, 2023 का राशिफल... 
 | 
23 जून को मंडराएगा इन राशियों पर खतरा, हो जाएँ सावधान, जानिए 12 राशियों का राशिफल !

Newz Funda, New delhi | Horoscope Rashifal 23 June 2023: ग्रह-नक्षत्रों की चाल और स्थिति के अनुसार जातक की राशिफल का आकंलन किया जाता है। हिन्दू धर्म के वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों के बारें में बताया गया है जिसमें हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हमारे ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल का आकलन किया जाता है। आज 23 जून, 2023 को शुक्रवार है जो की माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। हर जगह इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होती है और उनकी कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए क्या लिखा है आज आपकी राशि में...

मेष राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

आपका मन प्रसन्न रहेगा और आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कर्मक्षेत्र में परिवर्तन के साथ नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। परिश्रम अधिक करना होगा । आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। 

वृष राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

आप आत्मविश्वास से तो भरपूर रहेंगे पर आत्मसंयत रहना होगा । क्रोध को काबू में रखें। आज धार्मिक संगीत में रुचि बढ़गी और किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलगे। आज धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

आपका मन परेशान रहेगा इस लिए संयत रहें और व्यर्थ के क्रोध से बचें। अपनी माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको पिता का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों में सम्मान मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

कर्क राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा । आज आप आत्मसंयत रहें क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्र की मदद से कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा पर आपके विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं।

सिंह राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

आपका मन परेशान रहेगा पर आत्मविश्वास में कमी आएगी तो बातचीत में संयत रहें। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी पर माता-पिता साथ देंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

वस्त्रों की इच्छा बढ़ सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी साथ ही वाणी में मधुरता आएगी । आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आय में वृद्धि होगी और भाइयों का साथ मिलेगा।

तुला राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है साथ ही मन भी परेशान रहेगा तो संयत रहें और व्यर्थ के क्रोध से बचें। धन लाभ होगा और कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिलगा । बड़े लंबे समय के रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

व्यर्थ के क्रोध ना करें, संयत रहें। मित्रों से अच्छा व्यवहार करें क्यूंकि आपके किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। आज मीठा खाने में रुचि रहेगी। अधिक कार्य से आप परेशान रहेंगे ।

धनु राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

आज आपका मन परेशान होगा और आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घरवालों की सेहत का ख्याल रखें, भाइयों से मतभेद होगा । माँ का साथ मिलेगा। जॉब में स्थानंतरण होगा साथ ही अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि(Horoscope Rashifal 23 June 2023)

आज आपका मन अशान्त रहेगा इसलिए संयत रहें और क्रोध ना करें । माँ के स्वास्थ्य के साथ खुद का भी ध्यान रखें साथ ही कारोबार में वृद्धि होगी पर परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के अवसर मिलगे ।

कुंभ राशि

आपका मन प्रसन्न रहेगा परन्तु बातचीत में संयत रहें। माँ-बाप का साथ मिलेगा। जॉब के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि

घर-परिवार में धार्मिक कार्य होगे पर परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च अधिक होंगे। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित होगा जिस से तनाव बढ़ेगा । अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।