Rashifal today: 31 मार्च की सुबह सूर्य की तरह चमकेगा इस राशि के जातकों का भाग्य, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Newz Funda, New Delhi ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है और यह राशियां हमे हमारे भविष्य में आने वाले संकट और खुशियों के बारे में अवगत करवाती है। शास्त्रों के अनुसार हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है।
ज्योषि में ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 31 मार्च 2023 को शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि. विधान से देवों के देव भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है और शुभ फल के लिए प्रार्थना की जाती है।
मेष राशि
आशा-निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। अपनी सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
वृष राशि
किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रख.रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।
मिथुन राशि
परिवार में चल रहे विवाद को लेकर मन अशान्त हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कुटुम्ब परिवार में मान.सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत होगी।
कर्क राशि
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। सरकारी नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं।
सिंह राशि
अपने और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
कन्या राशि
मन में विचारों का उतार.चढ़ाव रहेंगे। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगेए इसलिए प्रयास करते रहे।
तुला राशि
आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर.परिवार में धार्मिक कार्य होंगे जिससे खर्चों में वृद्धि होगी। अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में कमी रहने से कार्य पूरे नहीं होगे। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद.विवाद से बचें। नौकरी में पदोन्नति के साथ परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। संतान को कष्ट रहेगा।
धनु राशि
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगाए लेकिन किसी बात को लेकर मन परेशान भी हो सकता है। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मकर राशि
मन प्रसन्न तो रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अपने परिवार के साथ समय बिताएं, कार्य बेहतर बनेगें।
कुंभ राशि
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। चल रहे पुराने काम को लेकर मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बातों को लेकर विचार जरूर करे।
मीन राशि
शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान.सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। दोस्तों के साथ नए काम की शुरूआत हो सकती है।