home page

Rashifal today: 27 मार्च की सुबह सूर्य की तरह चमकेगा इस राशि के जातकों का भाग्य, जानें क्या कहती है आपकी राशि

12 राशियों के वर्णन के साथ ही उनके स्वामी ग्रहों की स्थिति और अन्य ग्रहों की गणना कर जातक के भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज आपकी राशि में क्या है आइए जानते है...

 | 
rashifal

Newz Funda, New Delhi ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है और यह राशियां हमे हमारे भविष्य में आने वाले संकट और खुशियों के बारे में अवगत करवाती है। शास्त्रों के अनुसार हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है।

ज्योषि में ग्रह.नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 मार्च 2023 को सोमवार है और ये दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि. विधान से देवों के देव भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है और शुभ फल के लिए प्रार्थना की जाती है।

प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 27 मार्च 2023 को किन राशि वाले जातकों को मिलने वाला है लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

- आपका मन किसी बात को लेकर अशान्त रहेगा। साथ ही आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलने का योग है।

वृष राशि

- बात करते समय वाणी में मधुरता रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पति पत्नी के जीवन सुख में वृद्धि होगी।  आपको वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से बिजनेस की आय में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि

- कार्य करते समय आत्मविश्वास में कमी रहेगी।  बेवजह आने वाले क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने को लेकर जतन करें।  आपकी परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

- आज आपके आशा.निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। अपने शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें नहीं तो कठिनाइयां आ सकती हैं। लेखनादि.बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी भी तरह से आय वृद्धि होगी।

सिंह राशि

- किसी कारणों से मन परेशान होगा और आत्मसंयत रहें। आपकी किसी सम्पत्ति से आय के साधन बढ सकता हैं। कार्य में किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें साथ ही मन में उतार.चढ़ाव रहेगा। आपको किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकता है। भागदौड़ बढ़ सकती है साथ ही खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि

- आपमें आत्मविश्वास तो बहुत रहेगाए परन्तु शान्ति को बनाएं रखने के लिए प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। आपके किसी नजदीकी साथी के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

- परिवारिक कारणों से मन अशान्त रहेगा और आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कामों में धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। बच्चों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

धनु राशि

- बाहरी कारणों से मन में आशा.निराशा के भाव  हो सकते हैं। आपके घर.परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, जिससे रहन.सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बहन.भाइयों का साथ मिलेगा। 

मकर राशि

- मित्रों के कारण मन प्रसन्न रहेगाए परन्तु संयत रहें। आपने और परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको वाहन सुख में वृद्धि हो सकते हैं। कामकाजों में पिता का साथ मिलेगा, साथ ही तनाव रहेगा।

कुंभ राशि

- नौकरी के कार्य में बाधा के चलते मन शान्त तो रहेगाए परन्तु फिर भी संयत भी रहें। अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की अधिकता रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं।

मीन राशि  

- नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नहीं तो मन अशान्त हो सकता है। साथियों के सहयोग से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं।