home page

Rashifal: 21 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य, बाबा बजरंगबली करेंगे सबके बेड़े पार, जानें क्या कहती है आपकी राशि

12 राशियों के वर्णन के साथ ही उनके स्वामी ग्रहों की स्थिति और अन्य ग्रहों की गणना कर जातक के भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज आपकी राशि में क्या है आइए जानते है...
 | 
rashifal

Newz Funda, New Delhi ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है और यह राशियां हमे हमारे भविष्य में आने वाले संकट और खुशियों के बारे में अवगत करवाती है। शास्त्रों के अनुसार हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ज्योषि में ग्रह. नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

21 मई 2023 को रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 21 मई 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

पठन-पाठन में रुचि रहेगी और शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। समाज में मान.सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की का मार्ग खुलेगा।

वृष राशि

आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा लेकिन आपको साथ ही संयत रखना होगा। अपनी भावनाओं को अपने वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगाए परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि

मन परेशान रहेगा। अपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपने माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नए कार्य करने में माता का साथ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि

मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में साथी अफसरों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है।

कन्या राशि

परिवारिक कारणों के चलते मन अशान्त रहेगा। साथ ही आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। आपको मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग.दौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं।

तुला राशि

मन में विचारों के उतार-चढ़ाव रहेंगे। अगर सफर पर है तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद.विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगेए परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगाए परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की भी हो सकती है। आय बढ़ेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

कुंभ राशि

संयत रहें और व्यर्थ के क्रोध से बचें। जो जातक शैक्षिक कार्यों में व्यस्त है उसे सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

किसी अज्ञात भय से  आपको परेशानी हो सकती है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कोई कारोबार शुरू होने के संकेत है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।