home page

Rashifal: 30 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य, जानें क्या कहती है आपकी राशि

12 राशियों के वर्णन के साथ ही उनके स्वामी ग्रहों की स्थिति और अन्य ग्रहों की गणना कर जातक के भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज आपकी राशि में क्या है आइए जानते है...
 | 
rashifal 2023

Newz Funda, New Delhi ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है और यह राशियां हमे हमारे भविष्य में आने वाले संकट और खुशियों के बारे में अवगत करवाती है। शास्त्रों के अनुसार हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ज्योषि में ग्रह. नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

30 जून 2023 को शुक्रवार  का दिन  माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 

प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 30 जून 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

वृष राशि

आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी भवन या सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

कर्क राशि

आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

सिंह राशि

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।

कन्या राशि

मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि

मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। धन की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की होगी।

मकर राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मीन राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।