home page

4 February ka Rashifal : 4 फरवरी को इन जातकों पर भारी होगा शनि की दृष्टि, मेष, वृष, कन्या वालों पर मेहरबान रहेंगे हनुमान जी और शनिदेव, जानें क्या है बचने के उपाय

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 फरवरी को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

 | 
rashifal

Newz Funda, New Delhi

मेष- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें।  घर-परिवार में धार्मिक काम होंगे। भवन रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहने वाली है.

वृष- आत्मविश्वास पूरे दिन भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में बढ़ावा मिलेगा।  परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य पर बूरा असर पड़ेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 

मिथुन- वाणी में मधुरता होने वाली है। आत्मविश्वास से लबरेज रहोगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य को लेकर नुकसान हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलने वाले हैं.

कर्क- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहने वाली है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होने की संभावना है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलने पर फायदा मिलेगा.

सिंह- मन परेशान रहने वाला है। आत्मविश्वास की कमी आपका नकुसान कर सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध न करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें ताकि आने वाली परेशानियों से बच सकें.

कन्या- मन प्रसन्न रहने वाला है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आपकी सैलरी में वृद्धी हो सकती है। मान-सम्मान मिलने की संभवना है। मित्रों का सहयोग आपको बहुत फायदा देगा। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों पर पैसों का नूकसान होगा.

तुला- आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें, ताकि आपको लोगों से सम्मान मिले. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भागदौड़ अधिक रहने वाली है। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। खर्चों को लेकर परेसानियां देखने को मिलेगी.

वृश्चिक- मन काफी प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के ओप्शन मिलेगें। सैलरी में ग्रोथ होगी। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख में फायदा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात अवश्य होगी.

धनु- बातचीत में संयत रखें। धैर्यशीलता बनाने की कोशिश करें।  माता-पिता का सानिध्य मिलने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने से फायदा मिलेगा। कारोबार के लिए भाई-बहन का साथ आपको फायदा देगा.

मकर- मन प्रसन्न तो रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। माता-पिता की सहेत का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बढ़ सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। 

कुंभ- आशा-निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  माता-पिता का साथ आपको आर्थिक सहायता देगा। खर्चों की अधिकता रहने वाली है। मित्रों का सहयोग जरुर मिलेगा.

मीन- मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में बढ़वा होगा। परिवार में सुख शान्ति रहने वाली है। कारोबार में परिश्रम अधिक करना होगा. लाभ के मौके मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने की संभावना है.