home page

Rashifal 13 May: चमकने वाला है इन राशि वाले जातकों का भाग्य, जानें क्या कहती है आपकी राशि

शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। हनुमान जी और शनिदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 
 | 
rashifal

Newz Funda, New Delhi वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

13 मई 2023 को शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। हनुमान जी और शनिदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 

सभी के लिए दिन शुभ रहे। यह कामना सभी के लिए करते हैं। शनिवार को यानि 13 मई 2023 का राशिफल के अनुसार आपका दिन कैस रहेगा, इसके बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं

मेष🐐राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपके लिए आज का दिन उर्जावान रहेगा। आपका कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। समर्पित होने का जीवनसाथी के प्रति पूर्ण उचित अवसर मिलेगा व त्याग से आत्मसन्तुष्टी मिलेगी।

बेवजह कलह से बचें व वाणी में विनम्रता लाएँ। शाम का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। इसी के साथ आप शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं । 

वृष🐂राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपकी दिन में कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी। अधिकांश कार्य अपने स्तर पर करना पड़ेगा। सरकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण बीच में अटक सकते हैं। स्वभाव से भी आज उदासी सी रहेगी। नई योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। शाम के समय बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। 

मिथुन राशि� (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन इस राशि को रोजगार में सफलता मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके पास कार्यो की भरमार होती दिनभर रहेगी। इसी के साथ साथ परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा।  शाम के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन शाम के समय बाद का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। 

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपके लिए अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। इसी के साथ सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी। इसी के साथ साथ बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । वहीं धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे।  बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। 

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके लिए दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के हिसाब से फल कम मिलेगा। आपके दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नई कार्य में निवेश आज ना करें। वहीं दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी।

धन की आमदनी बढ़ेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। स्वंजन के अंदर किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि वाले लोगों के लिए आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आमदनी की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । इस महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। स्वंजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपके लिए दिन आंशिक शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में आज थोड़ी थकान रह सकती है। इसी के साथ साथ आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। कुछ ही परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

इस राशि वालों को आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। इसी के साथ साथ इस राशि वालों को रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है।  कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें।

आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा  परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

इस राशिा वालों को आज के दिन आर्थिक दृष्टिकोण से पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना बनी रहेगी। आपके लिए लाभ के कई अवसर मिलेंगे।

शाम समय के बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। स्वंजनों के लिए आप कुछ नया करेंगे।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन इस राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। इसी के साथ कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी।

व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। इसी के साथ साथ घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आवगो।