home page

Rashifal 10 February 2023: आज 5 राशियों पर माता रानी रहेगी मेहरबान, इन जातकों के वैवाहिक जीवन में आने वाला है सूख, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आपकी राशि आपका भाग्य तो नहीं लेकिन आपके जीवन में आने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देती है। ऐसे में आपको अपनी दिनचार्य को ऐसे शुरू करना चाहिए कि आपको भाविष्य में नुकसान ना हो। 

 | 
rashifal

Newz Funda, New Delhi आपकी राशि आपका भाग्य तो नहीं लेकिन आपके जीवन में आने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देती है। ऐसे में आपको अपनी दिनचार्य को ऐसे शुरू करना चाहिए कि आपको भाविष्य में नुकसान ना हो। आइए जानते है क्या कहती है आपकी राशि...

मेष राशिफल (Rashifal)

आज आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि मनमुटाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। एक दूसरे के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे। संतान आज काफी प्रसन्न रहेगी माता-पिता द्वारा आज उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।

विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा, बहुत जल्द आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम और गर्म रहेगा। बाहर के खाने से परहेज करने की जरूरत है।

वृषभ राशिफल (Rashifal)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे जातकों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें।

नौकरी के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशिफल (Rashifal)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। यदि आपने पहले निवेश किया है तो उसका बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है।

ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी बड़े नेता से मुलाकात करेंगे। बेवजह का तनाव न लें, नहीं तो सेहत में गिरावट आ सकती है।

कर्क राशिफल (Rashifal)

आज का आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। दफ्तर में अटके हुए कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। बेहतर होगा आप कोई भी फैसला शांत दिमाग से लें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की जरूरत है, नहीं तो पेट संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा लाभ होने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशिफल (Rashifal)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दोस्तों से मेलजोल बढ़ाते रहें, जरूरत पड़ने पर मदद भी लेनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लंबे समय से आप जिस काम को करने की सोच रहे थे आज वो काम पूरा हो जाएगा जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी, जिनके मार्गदर्शन में आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी आपको सफलता मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कन्या राशिफल (Rashifal)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे जातकों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज के दिन उधारी का लेन-देन न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। टेली-कम्युनिकेशन के जरिए अचानक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला राशिफल (Rashifal)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आमदनी के अनुसार खर्चे बढ़ेंगे। कामकाज में आ रही रुकावटें आज खत्म होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान यदि माता-पिता से अपनी परेशानी साझा करेंगे तो उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा जिससे उनका मन काफी प्रसन्न रहेगा।

पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर लाभ उठाना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आपसी तालमेल बनाकर रखें। कपड़ा व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशिफल (Rashifal)

आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी आमदनी पहले से बेहतर होगी। कमाई से तरक्की होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है।

घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदने की योजना बन सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करने की सोचेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पिता के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Rashifal)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। बड़े भाई के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र और सरलता से पूरे होंगे। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़े काम फाइनल होंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं। परिवार में कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत जल्द प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं।

मकर राशिफल (Rashifal)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं। आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। संतान पक्ष की प्रगति से घर में उत्साह बढ़ेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आपको अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखना होगा।

कुंभ राशिफल (Rashifal)

आज का आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को चिंतित कर सकती हैं। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वाहन सुख मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, बहुत जल्द लव मैरिज के भी आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन न करें, अन्यथा लाभ कम हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी।

मीन राशिफल (Rashifal)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप कुछ नया करना चाहेंगे। यदि आप उच्च स्तरीय परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल रहेगा।

दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। साथ ही पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। लेकिन इससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें, इससे आपको बेहतर लाभ मिलेगा।