home page

Vastu Tips: घर में होगी पैसो की बारिश, मंदिर के इस कौने में रखना चाहिए चांदी का सिक्का

वास्तुशास्त्र में ऐसी मान्यता है कि घर के मंदिर में कुछ ऐसी चीजें रखी जानी चाहिए जो धन को आर्कषित करती है अगर वास्तु के नियमों का सही ढंग से पालन किया जाये तो घर में सुख- समृद्धि आती है और घर की  स्थिति अच्छी बनती है।

 | 
vastu

Newz Funda, New Delhi घर का मंदिर वास्तु ( Vastu Tips) के नियमों के अनुसार सही दिशा में होना चाहिए. जिससे घर में सुख- शांति बनी रहे। ऐसी मान्यता है कि अगर घर का मंदिर सही दिशा और सही जगह पर हो और उसमें कुछ विशेष वस्तु रखी गई हो तो घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।

ऐसी ही एक चीज है चांदी का सिक्का। अगर घर के मंदिर में  चांदी का सिक्का रखा जाए तो घर में खुशहाली आती है। वैसे यह चांदी का सिक्का घर में रखने वाली मान्यता लोगो की मानसिकता,आस्था और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग होता है।

लेकिन अगर वास्तु के आधार पर देखा जाए तो इसके कई लाभ है जैसे ऐसा करने से वास्तु दोष दूर  होता है, माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है,घर में लोगो का स्वास्थय ठीक बना रहता है।आइए, ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट डॉ. आरती दहिया जी से जानतें हैं इसके वास्तु से जुड़े लाभों के बारे में और इसके महत्व के बारे में। 

चांदी का सिक्का लक्ष्मी को करता है आकर्षित

हिन्दू धर्म में चांदी को  लक्ष्मी  देवी  से जोड़ कर देखा जाता है ऐसा मानते है की यदि घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रखा जाए तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में धन का आगमन होता है।

चांदी का सिक्का घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और धन को अपनी और आकर्षित करता है जिससे घर में खुशहाली आती है। बता दें  चांदी एक ऐसी धातु है जिसे पवित्रता, धन और समृद्धि से जोड़ कर देखा जाता है। मान्यता के अनुसार जिस घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रखा हो उस घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।

देवताओं के प्रति सम्मान का तरीका 

मंदिर में चांदी का सिक्का रखना एक प्रकार की पूजा मानी जाती है यह देवताओं को प्रसन्न करने का और उनसे आशीर्वाद मांगने का एक सरल उपाय है अगर  घर के मंदिर में चांदी का सिक्का सही जगह पर रखा जाए तो इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

साथ ही साथ  ज्योतिष में, चांदी को शुक्र ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है शुक्र ग्रह धन, प्रेम और सौंदर्य का देवता मानते है और उसकी पूजा करते हैं।घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रख कर शुक्र को प्रसन्न किया जा सकता है। आप जब मंदिर में सिक्का रखें तो  शुक्र का ध्यान करके घर के लिए सुख-समृद्धि की कामना करें। 

घर में मंदिर में किस स्थान पर रखें चांदी का सिक्का 

अगर आप घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रखते है तो  इसका स्थान महत्वपूर्ण होना जरूरी है।साथ ही  वास्तु के नियमों का पालन करते हुए इसे मंदिर के उत्तर पूर्वी कोने में रखा जाना चाहिए क्योंकि इस दिशा को धन  की दिशा मानते हैं।

वास्तु के अनुसार चांदी के सिक्के का महत्व 

चांदी को शुक्र की धातु मानते हैं,इसी कारण इसका अपना अलग महत्व है। चांदी को वास्तु में धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए एक शक्तिशाली चुंबक माना गया है  ऐसा कहा जाता है कि चांदी का सिक्का अपने पर्स में, तिजोरी या घर के मंदिर में रखने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है 

घर के इन स्थानों पर भी रख सकते हैं Silver coin 

घर के मंदिर में Silver का सिक्का रखने से खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए ये एक आसान वास्तु उपाय है, जिसे आप भी आजमा सकती हैं।