home page

Love Rashifal 2 February 2023: इन राशियों वाले जातकों को लव पार्टनर को मिलने वाला है surprise, चीट करने वाले है इस राशि वाले

Love Rashifal 2 February 2023: आइए जानते हैं क्या कहता है गुरुवार, 2 फरवरी का प्रेम राशिफल, मेष से मीन राशि के प्रेमियों के लिए क्या है खास।
 | 
love

Newz Funda, New Delhi Love Rashifal 2 February 2023: आइए जानते हैं क्या कहता है गुरुवार, 2 फरवरी का प्रेम राशिफल, मेष से मीन राशि के प्रेमियों के लिए क्या है खास।

मेष 

किसी से एक तरफा प्यार कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को छुपा कर रखें। प्यार का इजहार करने में झिझक महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ प्रेमी युगल साथ में दिन बिताएंगे। कपल्स के बीच प्यार रहेगा।

वृषभ

लव कपल को अपनी मुश्किलें दूर करने का मौका मिलेगा। तनाव कम रहेगा। शादी की बात कर सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी को गलत बातें न कहें। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा।

मिथुन

सेहत खराब होने के कारण लव कपल का मिलन नहीं हो पाएगा। आज का दिन निराशा में बीतेगा। पारिवारिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है। एक जगह काम करने वालों के बीच अफेयर शुरू हो सकता है।

कर्क

लवमेट को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कोई दोस्त आपको परेशान कर सकता है। करीबी लोगों से सावधान रहें। प्यार के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। खर्चे अधिक होंगे।

सिंह

थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी एक दूसरे की बातों को समझेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आप अपनी किसी गलती का प्रायश्चित कर सकते हैं। आज अच्छा दिन होगा। तनाव कम रहेगा। दांपत्य सुखी रहेगा।

कन्या

प्रेमियों के बीच मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें, रिश्तों में दूरियां आएंगी। आप अपने मन की बात अपने पार्टनर से कह नहीं पाएंगे। कुंवारे लोगों का रिश्ता तय होने की संभावना है। युवाओं को उनका लव पार्टनर मिल सकता है।

तुला

प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट देंगे। सैर-सपाटे को जाएंगे बाइक या अन्य वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। युवा वर्ग अपने लवमेट से मिलकर काफी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। कम समय के लिए अपने लव पार्टनर से मुलाकात हो सकेगी। अनजान लोगों के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव की स्थिति बनेगी।

धनु

लव लाइफ की परेशानियां कम होंगी। आप अपने पार्टनर को किसी जरूरी काम के लिए मिलने के लिए बुला सकते हैं। कुछ मित्रों के साथ घूमने फिरने जायेंगे। आपके मतभेद दूर करेंगे। परिजनों के साथ प्रेम रहेगा।

मकर

जरूरी काम पूरे करेंगे। आज का दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। आप सकारात्मक रहेंगे। आप आने वाले दिनों के लिए योजना बना सकते हैं। नवविवाहित रोमांस के मूड में रहेंगे।

कुम्भ

आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। कोई अनजान व्यक्ति प्रेमियों के बीच में रुकावट पैदा कर सकता है। बैठक के दौरान सतर्क रहें। किसी नए स्थान पर जाने की योजना फिलहाल टाल दें। रोमांस के अवसर मिल सकते हैं।

मीन

लव पार्टनर को सरप्राइज देंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों के बीच प्रेम संबंध बनेंगे। आज अच्छा दिन होगा। जवानी का मामला शुरू हो सकता है। अपने पार्टनर से खूब प्यार करेंगे।