home page

Rashifal ! आज इन राशियों होगा भाग्योदय, जानिए 12 राशियों का राशिफल !

Horoscope Rashifal 24 June 2023: हमारे ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन होता है । हिंदू वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया है जिसमें हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हमारे ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है।
 | 
Rashifal ! आज इन राशियों होगा भाग्योदय, जानिए 12 राशियों का राशिफल !

Newz Funda, New delhi | Horoscope Rashifal 24 June 2023: हमारे ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन होता है । हिंदू वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया है जिसमें हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हमारे ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आज 24 जून 2023, शनिवार है, आज दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित है। आज विधि-विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है और उनकी कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए आज का संपूर्ण राशिफल...

मेष राशि- पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति होगी साथ ही नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना आ रही है। आपको तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आज तनाव और क्रोध से बचें और संयत रहें। कुछ कठिनाइयां आएंगी जिस से स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। विदेश यात्रा लाभप्रद होगी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा । 

वृष राशि- मानसिक शान्ति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रह सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य से आय में वृद्धि होगी साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपके खर्च बढ़ेंगे और आत्मसंयत रहे कोध से बचें बातचीत में संयम बरतें। संतान को कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि- आपका मन शान्त रहेगा पर अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में दिक्कत आ सकती है इसलिए सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी जिस से पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते है। यात्रा लाभप्रद होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। मन परेशान होगा। आत्मसंयत रहें और बातचीत में सन्तुलन बनाए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो और नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा यात्रा पर  जाएंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा रहेगी। परिवार की समस्या परेशान करेगी। सन्तान को कष्ट होगा और आपके खर्च अधिक रहेंगे।

सिंह राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है । स्वास्थ्य का ध्यान रखें और  क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग- दौड़ बढ़ेगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

तुला राशि वाणी में सौम्यता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वस्त्रों पर खर्च अधिक होंगे पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। भाग-दौड़ भी अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
 

वृश्चिक राशि- बातचीत में सन्तुलित रहे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता,रहेगी। मन अशान्त रहेगा। खर्ची की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। कारोबार से आय बढ़ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

धनु राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। मन भी परेशान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है धैर्यशीलता में कमी रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा।

मकर राशि-कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्मकर्म में रुचि बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्ची की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से सामना हो सकता है। संयम बरतें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा सदभाव बनाये रखें आत्मविश्वास में कमी रहेगी आशा-निराशा के 1 मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मीन राशि-भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।