home page

Gangaur Puja 2023: गणगौर पर देवी पार्वती की होती है विशेष पूजा, गणगौर तीज का त्योहार 24 को

भारतीय संस्कृति से गणगौर पर्व जुड़ा हुआ है। इसे भारत के अनेक प्रदेशों में मनाया जाता है। गणगौर एक ऐसा त्योहार है जिसे हर महिला करती है। इसमें कन्या से लेकर, शादीशुदा तक सब भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं।
 | 
gangor

Newz Funda, New Delhi चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया 24 मार्च को गणगौर तीज का त्योहार है। गणगौर पूजा चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से शुरू होता है। इसमें कन्याएं और शादीशुदा महिलाएं मिट्टी के शिवजी यानी गण और माता पार्वती यानी की गौर बनाकर पूजन करती हैं। गणगौर के समाप्ति पर त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है और झांकियां भी निकलती हैं।

गणगौरों को पानी पिलाती है

महिलाएं सुबह जल्दी उठकर सोलह दिन तक बगीचे में जाती हैं। इस चैत्र शुक्ल द्वितीया के दिन किसी नदी, तालाब  पर जाकर पूजी हुई गणगौरों को पानी पिलाती है। दूब और फूल चुन कर लाती हैं।

दूब लेकर घर आती है उस दूब से मिट्टी की बनी हुई गणगौर माता दूध के छीटें देती हैं। इसके बाद शाम के समय दूसरे दिन विसर्जन कर देती हैं। जहां पूजा की जाती है उस जगह को गणगौर का पीहर और जहां विसर्जन होता है उस जगह को ससुराल माना जाता है।

क्यों करती है कन्याएं गणगौर पूजा

भारतीय संस्कृति से गणगौर पर्व जुड़ा हुआ है। इसे भारत के अनेक प्रदेशों में मनाया जाता है। गणगौर एक ऐसा त्योहार है जिसे हर महिला करती है। इसमें कन्या से लेकर, शादीशुदा तक सब भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं।

मान्यता के अनुसार शादी के बाद पहला गणगौर पूजन मायके में किया जाता है। इस पूजन का महत्व अविवाहि त कन्या के लिए, अच्छे वर की कामना को लेकर रहता है जबकि, शादीशुदा महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत करती है।

इसी के साथ गणगौर का त्योहार पर अविवाहित कन्या पूरी तरह से तैयार होकर और शादीशुदा सोलह श्रृंगार करके पूरे सोलह दिन विधि-विधान से पूजन करती हैं।

इस दिन होती है देवी पार्वती की विशेष पूजा

गणगौर पर्व पर देवी पार्वती की भी विशेष पूजा करने का विधान है। तीज यानी तृतीया तिथि की स्वामी गौरी हैं। इसलिए देवी पार्वती की पूजा सौभाग्य सामग्री से की जाती हैं। इस पर्व पर सौलह श्रृंगार चढ़ाएं। देवी पार्वती को कुमकुम, हल्दी और मेंहदी खासतौर से अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही अन्य सुगंधित सामग्री भी भेंट करें।