Vastu Tips: सावन में जलाना चाहिए शमी के पौधे के पास दीपक, मिलते है बहुत सारे फायदे

दरअसल इसकी पत्तियां राक्षस के तीन सिरों से मिलती जुलती हैं, जिन्हें भगवान शिव ने युद्ध के दौरान काट दिया था। तभी से ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को शमी के पत्ते चढ़ाना भगवान के प्रति भक्ति दिखाने के साथ-साथ खुद को बुराई और दुर्भाग्य से बचाने का भी एक तरीका है। इससे जीवन में सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है।
सावन के महीने में शमी के पौधे के पास दीपक जलाने के फायदे
सावन के महीने में नियमित शमी के पौधे के पास दीपक जलाना अच्छा माना जाता है। इससे घर के दोष दूर होते हैं। ज्योतिष में इसकी बहुत मान्यता है। आइए जानें शमी के पौधे के पास दीपक जलाने के लाभों के बारे में।
घर के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं
सावन के पवित्र महीने में शमी के पौधे के पास दीपक जलाने का महत्व शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए जाना जाता है।
दक्षिण दिशा को शनि देव के अधीन माना जाता है और कहा जाता है कि शमी के पौधे में शनि के नकारात्मक प्रभावों को खत्म करने की शक्ति होती है। यदि आपके घर में शनि दोष है तो सावन के महीने में शमी के पास दीपक जरूर जलाएं।
आता है घर में सौभाग्य
शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है। दीया ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है और शमी का पौधा सुरक्षा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि इन दोनों तत्वों के संयोजन से व्यक्ति आध्यात्मिक ज्ञान और भौतिक सफलता प्राप्त कर सकता है।
सावन के महीने में सक्रिय होते हैं शनिदेव
ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शनिदेव अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में शमी के पौधे के पास दीपक जलाना बहुत अच्छा माना जाता है। इस महीने शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से व्यक्ति खुद को शनि के प्रभावों से बचा सकता है और घर के लिए सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।
कैसे जलाएं सावन में शमी के पौधे के पास दीया
- अपने घर में एक ऐसा अच्छी जगह चुनें जहां आप शमी का पौधा रखें। दक्षिण दिशा सबसे अच्छा स्थान माना जाता है, लेकिन आप इसे किसी अन्य स्थान पर भी रख सकते हैं जो आपको शुभ लगे।
- यदि आप मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल करती हैं तो यह अच्छी तरह से साफ़ होना चाहिए। आप इसके लिए आटे के दीपक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- दीये को घी या तेल से भरें और बीच में एक बाती रखें। यदि आप घी का उपयोग करेंगी तो आपके लिए ज्यादा शुभ होगा और यह ज्यादा पवित्र माना जाता है।
- दीया जलाते समय आप घर की समृद्धि की प्रार्थना करें और भगवान शिव से जुड़े मंत्रों का जाप करें।
- सावन के महीने में शमी के पौधे के पास दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है और ये आपके घर में समृद्धि का कारण बन सकता है।