home page

आपकी जेब में रखा हुआ गलत रंग का रूमाल खराब कर सकता है आपकी किस्मत

रुमाल रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कामयाबी मिलती है। राशि के अनुसार रुमाल रखने से लक्ष्मी दयावान रहती है।

 | 
rumal

Newz Funda, New Delhi ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में कोई भी कार्य राशि के अनुसार किया जाये तो शुभ होता है। व्यक्ति द्वारा प्रयोग की जाने वाली चीजों का अपना अलग महत्व होता है। आप ने देखा होगा कि लोग अकसर अपने पास रूमाल रखते है।

पर क्या आप को पता है कि रूमाल के रंग का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिषियों का ऐसा कहना है कि अगर कोई व्यक्ति राशि के अनुसार  रुमाल रखता है, तो उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

राशि के अनुसार रुमाल रखने के फायदे

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि राशि के अनुसार रुमाल रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कामयाबी मिलती है। राशि के अनुसार रुमाल रखने से लक्ष्मी दयावान रहती है।

जातकों को पता होना चाहिये कि उनकी राशि के लिए किस रंग का रूमाल शुभ होता है। अन्यथा कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि परिवार में क्लेश रहना, कार्य सफल न होना, धन का नाश होना, स्वास्थ्य ठीक न रहना आदि।

इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिये कि इस्तेमाल से पहले रूमाल हमेशा साफ होना चाहिये। व्यक्ति को राशि के अनुसार कम से कम तीन रूमाल रखने चाहिए और एक-एक करके रोज इस्तेमाल करना चाहिए।

hanki

राशि के अनुसार इस रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना होता है शुभ

मेष राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह है। आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए इस राशि के लोगों को केसरिया, पीला, लाल रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए।

वृष राशि-

इस राशि वालों का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों को हरा, सिल्वर, सफेद रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे जल्द शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोगों को जामुनी, नीला, हरा रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए प्रखर बुद्धि और ऊर्जा देता है।

कर्क राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को गुलाबी , लाल, सफेद रंग के रुमाल का इस्तेमाल करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

सिंह राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोगों को लाल, केसरिया, पीला रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे सूर्यदेव की कृपा बरसाते है।

कन्या राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह बुध है।इस राशि के लोगों को हरा, नीला, जामुनी रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे हमेशा खुशी मिलती है।

तुला राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र है।  राशि के लोगों को सफेद, गुलाबी, हल्का रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। जो कि नौकरी और पदोन्नति से धन लाभ होता है।

वृश्चिक राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लोगों को लाल, गुलाबी, सफेद रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे भूमि और वाहन में तेजी से लाभ होता है।

धनु राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के लोगों को , पीला, लाल, गुलाबी रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे हर कार्य में सफलता मिलती है।

मकर राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह शनि है। ऐसे में इस राशि के लोगों को नीला, काला, आसमानी रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं खत्म होती है।

कुंभ राशि-

स राशि वालों का स्वामी ग्रह शनि है। ऐसे में इस राशि के लोगों को काला, नीला, सफेद रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे अचानक शुभ परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि-

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह गुरु है। ऐसे में इस राशि के लोगों को पीला, सफेद, केसरिया रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए।जो कि मान प्रतिष्ठा में वृद्धि करता है।