home page

आज इन राशियों के लोगों के मिलेगी तरक्की और खुशहाली, जानिए कैसा रहेगा आपका Rashifal

आपके लिए rashifal 13 november को कैसा रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के मुताबिक उसका आकलन किया गया है।

 | 
fd

Newz Funda, New Delhi Horoscope Rashifal को लेकर लेकर काफी लोग अपनी दैनिक दिनचर्या तय करते हैं। बता दें कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को लेकर ग्रहों को चाल का आकलन किया जाता है।

12 राशियों को नक्षत्र के मुताबिक ही माना जाता है। आज रविवार का दिन सूर्य भगवान का माना जाता है।

आज का दिन किस राशि को लोगों के लिए कैसा रहेगा, आपको बता रहे हैं...

मकर-आशा-निराशा होगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में जगह बदल सकती है। कारोबार चमकेगा। आत्मविश्वास में कमी के साथ ही ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाणी में कठोरता हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में चमक मिलेगी।

कुंभ-मानसिक शान्ति के साथ ही नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के साथ ही आय और खर्चे बढ़ेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन सुख में वृद्धि से साथ ही स्टडी को लेकर अच्छा रिजल्ट मिलेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

मीन-नकारात्मकता से बचकर रहेंगे। नौकरी में आगे जाएंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ परिवार की केयर बढ़ेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित होने के साथ ही परिवार की मदद मिलेगी। धार्मिक यात्रा का संयोग है।

मिथुन-लड़ाई से बचें, मन अस्थिर रहेगा। नौकरी में अधिक मेहनत करनी होगी। शिक्षा पर ध्यान दें, परिवार में कलह कम होगी। धन और कारोबार में चमक होगी। माता को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है।

कर्क-आत्मविश्वास कम होगी। लेकिन संतान का ध्यान रखें। कारोबार और आय बढ़ेगी, मेहनत पर ध्यान दें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, कोई और जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा का संयोग है।

सिंह-घर-परिवार में धन की मदद होगी, धार्मिक कार्य की संभावना है। मन खुश रहेगा। कारोबार फूलेगा। भाई-बहनों की मदद के साथ ही धैर्यशीलता कम होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। शासन-सत्ता से मदद अपेक्षित है।

कन्या-ज्यादा मेहनत करनी होगी। पिता से करियर को लेकर धन मिलेगा। नौकरी सही रहेगी, मेहनत अधिक करनी होगी। गुस्से से बचें और परिवार में शान्ति को बढ़ावा दें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों से जूझ सकते हैं।

तुला-धैर्यशीलता बनाने से परिवार की हेल्प मिलेगी। झगड़ों से बचें और आय में बढ़ोतरी होगी। लेखन आदि-बौद्धिक कार्यों में सम्मान के साथ ही बोलने का प्रभाव बढ़ेगा। रुके काम बनेंगे और संतान की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक-क्रोध और वाद-विवाद से बचकर रहें। जीवनसाथी से सहयोग मिलने के साथ ही धन की वृद्धि होगी। निवनेश की संभावना है, पिता से मन विभिन्न हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहने की आशंका है।

धनु-मन शान्त होगा, लेकिन गुस्से से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ ही खर्चे बढ़ेंगे। कारोबार और धन में लाभ के आसार हैं। सेहत का ध्यान दें। नौकरी में अफसरों से सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई दिक्कत आ सकती है।

मेष-शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कतें आएंगी। कारोबार बदलेगा। मां की सेहत के साथ ही अपनी भी ध्यान रखें। आत्मसंयत रहते हुए गुस्सा करने से बचें। मन परेशान जरूर हो सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता।

वृष-आत्मविश्वास से लबरेज होने के साथ ही कला या संगीत में रूचि बढ़ेगी। सन्तान की सेहत का ध्यान करते हुए गुस्से से बचें। नौकरी में अफसरों के सहयोग के साथ ही वाणी में भी मिठास रखें। सुखद समाचार मिलेंगे।