home page

आने वाला है साल का आखिरी शुक्र गोचर, इन 4 राशियों के लिए ला सकता है परेशानियों का तूफान

शुक्र ज्यादातर राशियों को शुभ परिणाम ही देता है, लेकिन कई बार ये इंसान के लिए बड़ी मुश्किलें भी पैदा कर देता है.
 
 | 
rashi

Newz Funda, New Delhi 29 दिसंबर 2022 को सुखों के प्रदाता शुक्र मकर राशि में प्रवेश करने वाले है। मकर राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान है, जो कि  17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर करेगें।  वैसे तो शुक्र ज्यादातर राशियों को शुभ परिणाम ही देता है, लेकिन कई बार ये इंसान के लिए बड़ी मुश्किलें भी खड़ी कर देता है। 

शुक्र का इस साल के अंत में इन 4 राशियों पर कुछ ज्यादा ही प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार इन 4 राशि वालों को  9 दिसंबर 2022 शुक्र गोचर के बाद संभल कर रहने की जरूरत है।

1- मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का अंतिम गोचर निराशाजनक हो सकता है। आपका अपने भाई- बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है, जोकि समय के साथ-साथ सुधर भी सकते है। पैसों को लेकर उनसे अनबन हो सकती है, जिससे रिश्ते बिगड़ सकते है। 

इसके लिए आप को समझदारी से काम लेते हुए गुस्से का त्याग कर संयम से बात को संभालने की कोशिश करनी होगी, जिससे समस्या का हल निकल सकता है।

2- कन्या राशि

शुक्र का मकर राशि में जाना कन्या राशि वालों को लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। कन्या राशि वालों को शुक्र गोचर की इस अवधि में इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है, उन्हें किसी भी प्रकार के लाभ के लिए अनैतिक या गैर कानूनी कार्य करने से परहेज करना होगा, नही तो बुरे नतीजे सामने आ सकते है। 

आपके दुश्मन आपके खिलाफ नीतियां बना कर आपका नुकसान कर सकते है। कन्या राशि के लोगो को दुर्घटना से संभालने की जरूरत है। 

3- मीन राशि

शुक्र गोचर मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह शुक्र का गोचर आपके लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है। आप स्वयं का और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्योंकि शुक्र गोचर की अवधि आपके लिए अनुकूल नहीं है। 

आप को पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर के बाद आप लाभ प्राप्त करने का मौका गवा कर अपना नुकसान कर सकते है।

4- तुला राशि

शुक्र के अंतिम गोचर के अनुसार, आपको होने वाले नुकसान से बचने के लिए किसी भी अज्ञात स्रोत से कुछ भी खरीदने की जरूरत नही है। इस सामान से न तो आपके मन तो संतुष्टि होगी और न ही वह आपके किसी भी काम का होगा। इस लिए ऐसा करने से बचे।