home page

22 जनवरी को ये बड़ा ग्रह करने जा रहा है राशि परिवर्तन, ये 5 राशि वाले होंगे प्रभावित

ज्‍योतिष शास्‍त्र ने शुक्र को एक शुभ ग्रह बताया गया है, 22 जनवरी 2023 को शाम 04 बजकर 03 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे है।
 | 
शुक्र गोचर

Newz Funda, New Delhi  ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह अनुकूल होने से जीवन में प्रेम और भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। जिसका शुक्र ग्रह कमजोर होता है, वह हमेशा असफल रहता है। 

साल 2023 में शुक्र 22 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है। शुक्र का यह गोचर शाम 04 बजकर 03 मिनट पर होगा। उसके बाद  शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। हमारे जीवन पर शुक्र का विशेष प्रभाव पड़ता है। 

शुक्र जीवन में धन और वैभव ले कर आता है। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ खास राशि के जातकों के लिए यह बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है।

1-कन्या राशि

कन्या राशि वालों का भाग्य साथ देगा। रुके हुए काम पूरे हो जाएगे। समाजिक दायरा बढेगा। आर्थिक तौर पर लाभ होने वाला है। छोटे भाई बहनों की मदद कर सकते हो। खुद को काफी मजबूत महसूस करेंगे। 

किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है। परिवार के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नही तो किसी से झगड़ा हो सकता है।

2- मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इससे उनको बिजनेस में लाभ हो सकता है। इस गोचर के दौरान शादीशुदा लोगों को संभलने की जरूरत है। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। 

इसी दौरान कार्यक्षेत्र में तरक्की भी मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने चाहिए। पढ़ने वाले छात्रों के पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि शुक्र का यह गोचर आप का मन पढ़ाई से हटा सकता है। परिवार का साथ बना रहेगा। थोड़ा खान-पीन पर ध्यान जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

3-मीन राशि

मीन राशि वालों को यह गोचर धन की प्राप्ति कराने वाला है। जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। अहंकार से दूर रहे और अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखे। सोच- समझ कर बात कहे। इससे आप के आचरण का पता चलता है। यह समय मान- सम्मान का ध्यान रखने वाला है।

4- वृषभ राशि

इस गोचर से वृषभ राशि वालों का बहुत लाभ मिलेगा। आपका भाग्योदय होगा। मेहनत करने से फल की प्राप्ति अवश्य होगी। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए अच्छा है, इस मौके का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करे।

5-मकर  राशि

कुंभ राशि में गोचर से मकर राशि वालों को फायदा होने वाला है। इससे आपको अच्छे फल मिल सकते है। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। इस गोचर के दौरान आपको धन की प्राप्ति होगी। काफी समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।