home page

माथे की बनावट खोलती है आपकी पर्सनैलिटी के राज, जानें कैसा है आपका स्वभाव

आप कभी-कभी अपने आस-पास के कुछ लोगों के बीच कुछ सामान विशेषताएं  देख सकते है। मुख रूप से ये विशेषताएं किसी भी व्यक्ति की शारीरिक बनावट और स्वभाव पर निर्भर करती है.
 | 
माथा

Newz Funda, New Delhi दुनिया में हर व्यक्ति शक्ल, रंग- रूप ,बनावट से एक दूसरे से अलग होता है, लेकिन कान, नाक, आंख, और किसी के माथे के बनावट एक समान होती है। वैसे ही हर प्रकार की बनावट की अपनी ही विशेषता होती है। 

इस में कोई हैरानी की बात नही है कि एक विशेष प्रकार के माथे वाले लोगों का व्यक्तित्व समान होता है। कुछ लोगों के बीच कुछ सामान विशेषताएं  देखने को मिल जाती है, यह विशेषता शारीरिक बनावट, स्वभाव किसी भी प्रकार की हो सकती है। 

शरीर के अंगों के आकार से आपके व्यक्तित्व का पता किया जा सकता है। फेस रीडिंग करने वाले लोग आसानी से दूसरे के चेहरे का आकार देख कर पर्सनैलिटी के राज बता सकते है। ऐसे ही शरीर के कुछ हिस्सों में से एक है आपका माथा। जी हां, किसी व्यक्ति के माथे के आकार को देखकर उसकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

चौड़ा माथा

चौड़े माथे के लोग कुशल और बुद्धिमान और सरल स्वभाव के होते है। इन लोगों में समय से पहले काम पूरा करने की कला होती है। ये परिस्थितियों का सटीक निर्णय देते है, जिसके कारण इन्हें एक अच्छे सलाहकार भी माना जाता है।

सीधा माथा

सीधा माथा वास्तव में आपके सीधे स्वभाव का आईना होता है। यह कोमल और समर्पित होने के कारण कोई अपराध नहीं कर सकते। स्वभाव से ईमानदार होने के कारण आपको धोखा देने वाले लोग पसंद नही आते, इसलिए आप ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखते है।

छोटा माथा

अगर आपका माथा छोटा है तो आप भावुक स्वभाव के है, इसलिए तर्कसंगत होने के बजाय अक्सर अपने दिल की सुनते है। आप का कुंवारा होना अकेलापन नही है, इसका मतलब है कि आप भीड़ से बचने की कोशिश करते है, क्योंकि आपको ध्यान का केंद्र बनना पसंद नहीं है। अपनी भावनाओं को संतुलित रखने के लिए किसी के साथ दिल से जुड़ते नही है।

घुमावदार माथा

अगर आपका माथा मुड़ा हुआ या घुमावदार है तो आप हंसमुख और सकारात्मकता से भरे हुए है। आप अपने स्वभाव से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करते है। अपने सकारात्मक गुणों के कारण लोगों के जीवन को रोशन करते हुए सकारात्मक भावनाओं और सुखद क्षणों को चुम्बक की तरह अपनी और खींचते है।

एम-आकार का माथा

इस तरह के लोग उज्ज्वल कल्पना का प्रतीक है। आपका दिमाग हमेशा रचनात्मक रहता है, इसलिए बाकी चीजों से आपकी कोई रुचि नही होती। कलात्मक स्वभाव के कारण आप अपनी कल्पना से अपनी दुनिया को सुंदर बनाना पसंद करते है और यह आप अपने काम और व्यवहार में करते है।

उभरे हुए आकार का माथा

यह सबसे आम प्रकार का माथा है, यह लोग स्वभाव से स्नेही और दयालु हृदय के है। आप हर तरह के लोगों के साथ काम करना पसंद करते है, आप जीवन के लक्ष्य के बारे में अच्छे से जानते है।

शार्प माथा

ऐसे माथे वाले लोग स्वभाव से थोड़े जिद्दी होते है, इसी कारण वे दूसरो को अपने अनुसार ढालना पसंद करते है। ये आप अपने आप अधिक प्यार करते है , दूसरो की अनगहिली करते है। भविष्य में आपको थोड़ा उदार होने की जरूरत है।

इस तरह माथे के आकार को देखकर किसी व्यक्ति की पर्सनालिटी के पीछे छिपे हुए राज जान सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे।