home page

December Raj Yoga: इन 4 चार राशियों के लिए है दिसंबर का महीना अति लाभकारी

दिसंबर में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिस कारण कई राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। क्या आप की राशि भी...
 | 
राशि दिसंबर

Newz Funda, New Delhi दिसंबर महीने में ग्रह गोचर कर कई योग बना रहें है। इस लिए साल का आखरी माह ई राशियों के लिए लाभकारी होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार13 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुधदेव तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 

इस राशि परिवर्तन से राजयोग बना है जो कि 5 दिसंबर तक रहेंगा।16 नवंबर को सूर्य भी इसी राशि में आ गए थे। सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। जो कि 3 दिसंबर को बुध राशि परिवर्तन के साथ खत्म होगा।

इन 4 राशि के लोग हो सकते हैं मालामाल

धनु राशि 

मंगल और शुक्र की युति इस राशि जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। जातकों के आय में बढ़ोतरी होने के साथ आर्थिक समृद्धि आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और सैलरी बढ़ने का भी लाभ मिल सकता है। कोराबार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को मंगल और शुक्र देव का साथ मिल सकता हैं। रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। इस दौरान किए गए कार्य में सफलता मिल सकती है। आपके सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आय बढ़ने के साथ आर्थिक समृद्धि आ सकती है।

कर्क राशि

इन दोनों ग्रहों की युति से जातकों के निजी जीवन में खुशियां आ सकती हैं। व्यवसाय और नौकरी में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। नया वाहन आदि भी इस अवधि में खरीद सकते हैं। अन्य भी कई लाभ और फायदे हो सकते हैं।

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों को शुक्र देव का साथ मिल सकता है। विवाह के योग भी बन रहे हैं, इस अवधि में कई जातकों के विवाह भी हो सकते हैं। व्यवसाय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप विदेश से जुड़ा कोई कारोबार कर रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।