home page

साल के पहले दिन खुलने जा रही है इस राशि के लोगों की किस्मत, पढ़िए 1 Jan 2023 का Rashifal ​​​​​​​

1 Jan 2023 आपके लिए कैसा रहने वाला है, आप अपनी राशि के हिसाब से आज का Rashifal देख सकते हैं।

 | 
fads

Newz Funda, New Delhi नया साल शुरू हो चुका है। आपका आज यानी 1 Jan 2023 का Rashifal आ चुका है। कई राशि के लोगों को आज शुभ समाचार मिलेंगे। मन में खुशी रहेगी और आत्मविश्वास के कारण आपके व्यापार में भी विस्तार के योग बन रहे हैं। चलिए देखते हैं आज का राशिफल...

वृष-इस राशि के लोगों के मन में खुशी और निराशा के दोनों ही भाव रहेंगे। वहीं, नौकरी और कारोबार में बदलाव के आसार बन रहे हैं। कला और संगीत के प्रति आपकी लालसा बढ़ सकती है। धन को लेकर सावधान रहें।

मिथुन-इस राशि के लोगों में गजब का कॉन्फिडेंस दिखेगा। किसी भी काम को करने से पहले धैर्य बरतें, कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिलेंगे। वहीं, आज बाहर की ट्रेवलिंग के भी योग बन रहे हैं।

कर्क-आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता और पिता को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। आत्मविश्वास को लेकर आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सिंह-आपको हर मामले में आज खुशी मिलेगी। कोई नया वाहन खरीदने की संभावना है। आत्मविश्वास में भी गजब की स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं, परिवार का जीवन खुश होगा और कारोबार को भी पंख लगेंगे।

कन्याःआज आपका मन खुश रहेगा। शांति होने से गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा। कारोबार में भी तरक्की के आसार बन रहे हैं। लेकिन दिन आज भागदौड़ में ही बीतने वाला है।

तुला-इस राशि के लोगों को बोलने में मिठास बरतनी होगी। लेकिन आत्मविश्वास को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। बेकार की बातों से बचने की कोशिश करें और अपनी सेहत को लेकर भी सजग रहें। 

वृश्चिक-आपको किसी कारण आज परेशान होना पड़ सकता है। वहीं, बेकार के लड़ाई और झगड़ों से बचने की कोशिश करें, नौकरी में भी चेंजेज के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार में धार्मिक काम के योग बन रहे हैं।

धनु-इस राशि वालों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है, खर्चों में बढ़ोतरी के साथ ही धार्मिक यात्रा के भी आसार बन रहे हैं। मन में निराशा रहने के साथ ही आपको धैर्य बरतने की जरूरत है। 

मकर-इस राशि के लोगों को खुशी मिलेगी, उनके कॉन्फिडेंस में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन माता और पिता की सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। बिना किसी विवाद में पड़ने से बचाव ही बेहतर रहेगा। 

कुंभःइस राशि के लोगों में कॉन्फिडेंस दिखने के बाद भी नेगेटिविटी आ सकती है। वहीं, कारोबार को पंख लगने के आसार किसी दोस्त की सपोर्ट के बाद नजर आ रहे हैं। आपके बोलने का प्रभाव नजर आएगा। 

मीन-इस राशि के लोगों को मन में खुशी मिलेगी, पढ़ाई के कामों में भी रूचि बढ़ेगी। वहीं, उनके मान और सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। किसी काम के रुकने की आशंका भी नहीं है।