home page

2023 में पूरे साल दिखेगा Rahu-Ketu का असर, इन 4 राशि के लोगों पर रहेगा ज्यादा असर

2023 में कुछ राशि के लोगों पर सालभर राहू और केतू का असर देखने को मिलेगा। जमकर हलचल रहेगी।

 | 
adsf

Newz Funda, New Delhi राहु गोचर 2023 के बारे में बता रहे हैं। राहू और केतू का असर कुछ खास राशि के लोगों पर सालभर देखने को मिलेगा। हालांकि वैसे तो ये 12 राशि वालों पर असर दिखाएंगे।

लेकिन 4 राशियों में विशेष तौर पर हलचल रहेगी। उथल-पुथल से लोग सालभर प्रभावित रहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि क्या असर किस राशि के लोगों पर पड़ने वाला है।  

वैदिक शास्त्र में माना गया है कि राहू और केतू पापी ग्रह होते हैं और शनि क्रूर। दोनों हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। किसी की राशि में आने पर हमेशा ही अशुभ कार्य होते हैं।

आदमी की तरक्की रुक जाती है। कभी भी धन की प्राप्ति होती नहीं या धन ठहरता नहीं। क्योंकि ये ग्रह हमेशा ही वक्री चाल चलते हैं। माना यह भी जाता है कि राहू और केतू डेढ़ साल के अंतराल में ग्रह का परिवर्तन करते हैं।

यही सब साल 2023 में होने जा रहा है। पिछले साल भी शास्त्रों के अनुसार राहू और केतू ने अपनी राशि बदली थी। इस साल को लेकर कहा जा रहा है कि राहू और केतू गोचर करेंगे, लेकिन अगले साल ये स्थिर रहेंगे।

राहु और केतु गोचर के लिए 30 अक्‍टूबर 2023 की तिथि को बताया जा रहा है। आपको आगे बताते हैं कि राहू और केतू का गोचर यानी परिवर्तन इन राशि के लोगों के लिए बेहद अशुभ रहने वाला है।  

इन राशि के लोगों पर दिखेगा असर

सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की। इस राशि के लोगों के लिए 2023 में राहु और केतु का गोचर काफी अशुभ रहेगा। बिना कारण भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी।

दांपत्य जीवन पर भी खतरा हो सकता है। धन की कमी से भी दिक्कतें होंगी। दूसरों के साथ मनमुटाव या नाराजगी रहेगी। 

वृष राशि को लेकर भी यही हाल है। दोनों ग्रहों का गोचर इस राशि के लिए सही नहीं होगा। घर का खर्चा बिगड़ेगा, कामों में भी रुकावट आएगी।

इसलिए सोच-समझकर ही खर्च करने का डिसीजन लें। यात्राओं का संयोग बना रहेगा। भागमभाग को लेकर स्थिति बनी रहेगी। समाचार सही नहीं मिलेंगे। 

कन्या राशि को लेकर बता दें कि पूरे साल केतू यहां रहेंगे। काम को लेकर रिश्तों में सुधार नहीं होगा। लड़ाई की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी के कामों में बाधा के साथ ही प्रमोशन-इंक्रीमेंट को लेकर भी दिक्कतें होंगी। व्यापार के कामों में काफी चुनौतियां मिलेंगी।

मीन राशि की अंत में बात करते हैं। अगले साल यानी 2023 में राहु गोचर कर इस राशि में प्रवेश करेंगे। कारोबार को लेकर परेशानियां आएंगी।

घरवालों की सलाह लेना जरूरी होगा। यहां तक की धन की कमी रहेगी और कर्ज तक चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।