इन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, Carrer में मिलेगी Success; पढ़ें Aaj Ka Rashifal
12 November का rashifal आ गया है। जिसमें खास राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
Newz Funda, New Delhi राशिफल में बहुत से लोग विश्वास करते हैं। जो इसी के अनुसार पूरे दिन की गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
आज का राशिफल भी कुछ खास लोगों के लिए काफी शुभ रहेगा। आपको बता दें कि ग्रहों की स्थिति के हिसाब से आज राहु मेष राशि में हैं।
वहीं, मंगल और चंद्रमा को लेकर सामने आया है कि वे अप्रत्यक्ष लक्ष्मी योग का संयोग बना रहे हैं। मंगल को वक्री होने के कारण ही अप्रत्यक्ष कहा जा रहा है।
वहीं, अगर सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की बात करें तो यह तुला राशि में हैं। आपको बताते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आज क्या खास हो रहा है।
पढ़िए आज का राशिफल...
मकर-शत्रु आपको कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। रुका काम पूरा होगा और सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा। प्रेम और संतान की स्थिति के साथ ही व्यापार अच्छा रहेगा। मां काली का ध्यान सही रहेगा।
कुंभ-भावनाओं में बहने से बचें। छात्रों के लिए दिन शुभ है। गुस्सा न करें और प्रेम और संतान के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से परेशानी सामने आएगी। व्यापार के अलावा दान देने से परहेज न करें।
मीन-भौतिक सुख संपदा में बढ़ोतरी के साथ ही घर में कलह के आसार है। लाल चीज पास में रखें। प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार के साथ ही व्यापार में तेजी आएगी।
मेष-आपका संघर्ण रंग लाएगा। करियर के साथ ही काम में सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार को लेकर खुशी की बात सामने आएगी। लाल वस्तु को अपने पास रखें।
वृषभ-पूंजी को लेकर अभी निवेश करने से बचें। अपनी वाणी को संयम में रखें, सेहत सही रहेगी। इसके साथ ही प्रेम, संतान और व्यापार को लेकर भी लगातार लाभ होगा। लाल वस्तु को दान करने के लिए आगे आएं।
मिथुन-सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही सेहत को लेकर सुधार दिखेगा। प्रेम-संतान के अलावा आज व्यापार करना भी शुभ रहेगा। मां काली की पूजा को महत्व दें।
कर्क-मन इसलिए चिंतित रहेगा, क्योंकि खर्चा बढ़ेगा। सेहत में खास फर्क नहीं दिखेगा। प्रेम, संतान, व्यापार भी ऊपर-नीचे होते रहेंगे। लाल वस्तु का ध्यान करने के साथ ही भगवान भोलेनाथ की पूजा को महत्व दें।
सिंह-आय में जबरदस्त बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा शुभ समाचार मिलेंगे और दूसरे कामों में भी आशातीत उम्मीद जगेगी। स्वास्थ्य की दिशा में मध्यम, प्रेम-संतान-व्यापार सही रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।
कन्या-शासन और सत्ता पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। अफसर खुश होंगे। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम-संतान की स्थिति में पहले से सुधार दिखेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। लाल चीज को जरूर दान करें।
तुला-जोखिम से निजात मिलेगी। सेहत में सुधार के साथ ही प्रेम-संतान की स्थिति पहले से अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे संकेत आएंगे। हनुमान जी की पूजा करें।
वृश्चिक-चोट से बचाव करें। परेशानी में पड़ने की आशंका है। बचाव करते रहें। हरी चीज का दान करें। सेहत मध्यम, प्रेम, संतान के अलावा व्यापार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
धनु-जीवनसाथी से सहयोग के साथ ही रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी। सेहत व प्रेम-संतान मध्यम हैं, लेकिन व्यापार फलीभूत होगा। गणेश जी का ध्यान करते रहें।