home page

Rashifal: सूर्य ग्रहण के बाद ये राशियां रहने वाली हैं लकी, जानें अपनी राशि का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन और हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जो व्यक्ति के जीवन काल को प्रभावित करता है।

 | 
rashifal

Newz Funda, New Delhi वैदिन ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 अलग अलग राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में ग्रह.नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल का आकंलन किया जाता है।

26 अक्टूबर 2022 को लगे सूर्य ग्रहण के बाद राशियों में बदलाव देखने को मिलेंगा। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि. विधान से गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे भगवान बहुत प्रसन्न होते है।

पंडित राघवेंद्र शर्मा से जानिए कि 26 अक्टूबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष 

अपनी भावनाओं को काबू रखें। परिवार का साथ मिलेगा और नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगाए परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भाइयों के सहयोग से कोई नया काम बनने की उम्मीद है। 

वृष

मन अशान्त रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।  व्यर्थ के विवादों से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन मन परेशान हो सकता है। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।  कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिक करना पढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में आपको आशातीत परिणाम मिलेंगे। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। 

कर्क

आशा-निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। आपकी धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा।  नौकरी में बड़े अफसरों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आपकी सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

सिंह 

वाणी में मधुरता रहेगीए मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगेए परन्तु क्रोध से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्मारादि कार्यों में सफलता मिल सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चल आ रही परेशानी दूर होगी।

कन्या

आत्मविश्वास से भरपूर रहेगाए  मान.सम्मान की प्राप्ति होगी। अपनी भावनाओं को काबू में रखें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आपके किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

तुला 

अपनी भावनाओं को काबू में रखें। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  शैक्षिक कामों के प्रति सचेत रहें। आप आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगाए लेकिन क्रोध का भाव रहेंगा। बातचीत में संयत रहें। 

वृश्चिक

किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  आपका परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। मां बाप का सानिध्य मिलेगा। 

धनु 

मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए जतन करें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के अन्य साधन विकसित हो सकते हैं। आपकी नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। इधन उधर की बातों से मन विचलित हो सकता है।

मकर 

आप में आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। माता के स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए ध्यान रखें।  आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा, लेकिन बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। 

कुंभ 

मित्र के सहयोग से नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होने की संभावना है, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्याओं की ओर भी ध्यान दें। नए वाहन का सुख मिलेगा।

मीन

शैक्षिक कार्यों के बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।  भवन सुख में वृद्धि होने की उम्मीद है। आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अति उत्साही होने से बचें। आपकी सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही अपने धर्म के प्रति श्रद्धा का भाव रहेगा।