home page

Rahu Ketu Gochar 2023 : सबसे क्रोधी ग्रह राहु-केतु इस दिन चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशियों पर आने वाला है भारी संकट, बचने के लिए करें ये जरूरी उपाय

ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को सबसे क्रोधी छाया ग्रह माना जाता है। जब ये एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते है, तो कई राशियों में तहस नहस मचा देते है।
 | 
राहु केतु गोचर

Newz Funda, New Delhi  ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को सबसे क्रोधी छाया ग्रह माना जाता है। ये दोनो ग्रह हमेशा उल्टी ही चाल चलते है। वक्री चाल चलने की वजह से इन्हें गोचर करने में तकरीबन डेढ़ साल का लंबा समय लग जाता है। 

जब ये एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते है, तो कई राशियों पर प्रभाव डालते है। किसी की किस्मत चमक जाती है, तो कईयों के भाग्य में अंधेरा छा जाता है। ज्योतिष शास्त्र का कहना है, कि राहु-केतु के गोचर से वैसे तो 12 राशियां प्रभावित होती है, लेकिन इस बार तो सिर्फ 4 राशियों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। 

इस साल ये दोनों क्रोधी ग्रह मीन राशि में गोचर करने जा रहे है। जिससे 4 चार राशि वाले लोगों को कष्ट भोगना पड़ सकता है। आज हम आपको प्रभावित होने वाली राशियों और इनसे बचने के उपाय बताने जा रहे है।

मीन राशि

राहु-केतु मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। मीन राशि में गोचर से आपकी समस्याएं बढ़ने वाली है। नौकरी में कई तरह की मुश्किलें पैदा हो सकती है, इसके साथ ही कारोबारी क्षेत्र में भारी घाटा पड़ सकता है। सिर पर कर्जा चढ़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए राहु-केतु का गोचर बड़ा संकट पैदा करने वाला है। इसकी वजह से उन्हें नौकरी कारोबार में कई मुश्किलें आ सकती है। परिवार से रिश्ते खराब हो सकते है। जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके साथ ही इन लोगों को हर क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ अनबन बढ़ सकती है। इस गोचर की वजह से जीवन में आर्थिक तंगी और तनाव बढ़ सकता है। कई बड़ी परेशानियां का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि पर राहु-केतु का बड़ा आर्थिक संकट मंडरा रहा है। आमदनी से ज्यादा खर्च होता रहेगा, जो कि घर का पूरा बजट बिगाड़ कर रख देगा। कुछ ऐसे नए खर्चे पैदा हो सकते है, जिनके बारे में आपने कभी सोचा ही न हो। परिवार में बिना बात के कलेश खड़ा हो सकता है।

राहु-केतु के प्रभाव से बचने के उपाय

- अपनी वाणी पर संयम रखें।
- किसी पर फालतु में क्रोध न करें।
- फालतु के खर्चों को कंट्रोल करें।
- अपनी मेहनत से कमाई को बढ़ाने की कोशिश करें।

- छुट्टी के दिन अपने परिवार, बच्चों, पत्नी के साथ समय बिताएं।
- आर्थिक समस्या होने पर निराश होने की बजाय उसका हल निकालें।
- अगर ज्यादा ही जरूरत हो, तो ही कर्ज लें,अन्यथा कर्ज लेने से बचें।