home page

इन राशि के लोगों को आज बरतनी होगी सावधानी, जान लीजिए 29 दिसंबर का Dainik rashifal

आज यानी 29 दिसंबर का राशिफल आ गया है। आप इस खबर को पढ़कर अपनी राशि के बारे में जान सकते हैं।

 | 
afsd

Newz Funda, New Delhi ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से आज का राशिफल जारी कर दिया गया है। कुछ विशेष राशि के लोगों को आज के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको आज की राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।  

मेष-जल्दबाजी को लेकर सावधानी बरतें। करीबी लोगों से सहयोग मिलेगा। अनुशासन में रहते हुए व्यर्थ के विवाद से बचाव करें। लोगों को उधार देने से भी बचें। प्लानिंग के साथ काम करें और रिश्तों में किसी प्रकार विवाद से बचना जरूरी है। शुभ अंक 2, 3 और 9 और रंग सिंदूरी है।

वृष-कारोबार में मौके मिलेंगे। लोगों का भी भरपूर साथ मिलेगा, लाभ ही लाभ के योग हैं। खर्चे बढ़ने के साथ ही आय में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों को निपटाने का प्रयास करें। आपका शुभ अंक 2, 3 और 8 और रंग पाइनेपल है।

मिथुन-लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कारोबार में तरक्की के आसार हैं, मनमाफिक परिणाम मिलेंगे। करियर में सुधार के साथ ही सम्मान बढ़ेगा। आपका शुभ अंक 2, 3 और 5 और रंग एप्पल ग्रीन है।

कर्क-साथ काम करने वाले सहयोग करेंगे, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। रिश्तों में सुधार के साथ ही कारोबार में सफलता मिलेगी। आपका शुभ अंक 2, 3 और रंग ऑरेंज रहेगा।

सिंह-बोली में मिठास के साथ ही सबको सम्मान देना उचित रहेगा। लोगों की बातों से बचें और सरलता बरतते हुए काम करें। घर और परिवार में खुशहाली रहेगी। कामकाज ठीक होगा। आपका शुभ अंक 1, 2 और 3 व रंग आम्र जैसा रहेगा।

कन्या-जरूरी काम समय पर करें, कारोबार को गति मिलने के आसार हैं। नेतृत्व क्षमता सुधरेगी, बातचीत को लेकर जोर दें। जिम्मेदारियां मिलेंगी, कोई मामला पेंडिंग न छोड़ें। आपका शुभ अंक 2, 3, 5 और रंग पीला रहेगा।

तुला-लापरवाही को नियंत्रित करें और उधार देने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहें और मेहनत पर ध्यान दें। नौकरी और कारोबार में सुधार होगा। प्लानिंग के साथ काम करें। आपका शुभ अंक 2, 3 और 8 व रंग खाकी होगा।

वृश्चिक-काम को लेकर फोकस करें, प्लानिंग के साथ काम करें। बहस से बचने के साथ ही मनोरंजन के कामों में ध्यान लगाएं। बड़ों की बातों का अनुसरण करें और मामलों को पेंडिंग न छोड़ें। आपका शुभ अंक 2, 3, 9 और रंग पीतवर्ण रहेगा।

धनु-लोग दबाव बनाने का प्रयास करेंगे, परिजनों को सहयोग लेकर काम करें। पढ़ने में रूचि रखें, बड़ों से मेलजोल बढ़ेगा। बोली में मिठास रखने के साथ ही धन को लेकर अच्छे समाचार मिलेंगे। आपका शुभ अंक 2 और 3 है, रंग केसरिया होगा।

मकर-सरकारी कामों को लेकर ध्यान दें, दूसरे से संपर्क बढ़ेगा। आलस को दूर रखें, परिवार के मामलों में रूचि बढ़ेगी। धैर्य के साथ कामों में सफलता के आसार हैं। विवाद से बचाव करें। आपका शुभ अंक 2, 5, 8 और रंग रस्ट कलर होगा।

कुंभ-आज दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा, गेस्ट का आतिथ्य मिलेगा। परिवार के कामों में रूचि बढ़ेगी, लेकिन बोली में मिठास रखें। परिवार को शुभ समाचार मिलेंगे, परिजनों से दूरी न बनाएं। आपका शुभ अंक 2, 3 और 8 व रंग गेहुंआ होगा।

मीन-आज मनमाफिक काम बनने के आसार हैं, इच्छा शक्ति को बल मिलने के साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके अलावा परिवार के कामों के बनने के आसार हैं। जीवनस्तर में बदलाव होगा। आपका शुभ अंक 2 और 3 व रंग स्वर्णिम होगा।