New Year 2023 : साल के पहले दिन सूर्य देव की पूजा इस तरह करने से घर पर होगा लक्ष्मी जी का वास, जाने

Newz Funda, New Delhi साल 2023 में नया साल रविवार से शुरू होने वाला है। नए साल का स्वागत जोर शोर से किया जाता है। लोग नए साल पर मंदिर, गुरुद्वारे जाते है। कुछ लोग नया साल मनाने के लिए परिवार के साथ घूमने जाते है। रिश्तेदारों, मित्रों को नए साल की शुभकामनाएं देते है।
नए साल पर सूर्य देव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक ग्रन्थों में रविवार के दिन को भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। नया साल खुशी भरा हो इस लिए भगवान की पाठ पूजा करना शुभ माना जाता है। लोग नए साल पर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए, दफ्तर की बढ़ोत्तरी के लिए पूजा-पाठ करवाते है।
भगवान सूर्य देव की पूजा
भगवान सूर्य देव को सृष्टि की ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को भगवान के अंदर का तेज और ग्रह-नक्षत्रों का स्वामी भी बताया जाता है, तो ऐसे में अगर आप नए साल के पहले दिन भगवान सूर्य देव से जुड़े ये लाभकारी उपाय करेंगे, तो आपका घर-परिवार पर सूर्य देव की कृपा के साथ समस्त देवी-देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है, जिससे भगवान की, ग्रह-नक्षत्रों की पूजा भी हो जाएगी और आपका नया साल बहुत अच्छे से खुशियों से बीतेगा।
नए साल पर करें ये उपाय
- नए साल 2023 के पहले दिन रविवार को सूर्य देव के मंत्र का जप जरूर करें, इस जाप से आपका व्यक्तित्व सूर्य के तेज के समान उजागर रहेगा।
- नए साल पर मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।
- 1 जनवरी 2023 को भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हुए मंत्र उच्चारण से समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
- साल के पहले दिन रविवार को सुबह के समय भगवान सूर्य की किरणों में खड़े होकर मां लक्ष्मी के स्तोत्र का पाठ करें, जिससे मां लक्ष्मी का वास हमेशा घर में बना रहेगा।
- आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रविवार को यानी साल के पहले दिन मां लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करने के साथ ही मां को गुलाब का पुष्प अर्पित करें।
- नया साल 2023 के पहले दिन रविवार को आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करने से नव ग्रह शांत रहेंगे और ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी।
- साल के पहले दिन एक लोटे में जल, गुड़ और चावल लेकर नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी।
- नए साल पर सूर्य देव की अपार कृपा पाने के लिए ये उपाय जरूर करें, जिस से आपके घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। घर में खुशहाली बनी रहेगी।