home page

इन राशि के लोगों पर आज होगी धन की बरसात, Job और कारोबार में मिलेगा भाग्य का साथ; देखिए आज का राशिफल

आज यानी 23 दिसंबर का राशिफल आ गया है। खबर में अपनी राशि का हाल देख सकते हैं।

 | 
fdsa

Newz Funda, New Delhi आज का राशिफल यानी 23 दिसंबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। यह आप खबर में पढ़ सकते हैं। आपकी राशि के हिसाब से पूरी जानकारी दी जा रही है। ग्रह और नक्षत्रों के मुताबिक अपनी राशि के बारे में जान सकते हैं। जानते हैं आज का राशिफल...

मेष-मन खुश रहेगा, मां की सेहत को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में मेहनत करनी होगी, लेकिन दोस्तों का खूब साथ मिलेगा। वहीं, नौकरी करते हैं तो वाद-विवाद से बचें। कला और संगीत की ओर ध्यान बढ़ेगा, लेकिन सेहत और शिक्षा के कामों में ध्यान देने की जरूरत है। 

वृष-आत्मविश्वास में कमी के कारण मन में निराशा रह सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है, लेकिन माता की सेहत को लेकर समाचार सही मिलेगा। परिवार और संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। दोस्तों का भी साथ मिलेगा।   

मिथुन-घर और परिवार में धार्मिक कार्य के आसार के साथ ही मिठाई खाने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी और मानसिक शांति के साथ ही अफसरों का साथ नौकरी के कामों में मिलेगा। यात्रा का संयोग बन रहा है। माता की सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क-मन में परेशानी होगी, आय कम होगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता। पिता से धन तो मिलेगा, लेकिन माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार और संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे, वहीं, दोस्तों से मुलाकात के साथ ही दूसरे कामों में भी अच्छा योग बन रहा है। स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है।

सिंह-मन में परेशानी हो सकती है, लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा। घर और परिवार के कामों में सहयोग मिलेगा, दोस्त भी साथ दिखेंगे। दांपत्य जीवन में अच्छी बातें सामने आएंगी, लेकिन निराशा और क्रोध के कारण कुछ परेशानी होगी। मेहनत के साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी होगी। 

कन्या-नौकरी के साथ अधिक परिश्रम कारोबार में करना होगा। परिवार में सुख बढ़ेगा और पिता का भी सहयोग मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरी में बदलाव की आशंका के साथ ही ज्यादा मेहनत के योग दिख रहे हैं। मन में शांति नहीं रहेगी, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन को लेकर भी परेशानी आ सकती है।

तुला-कारोबार में और बढ़ोतरी के साथ ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें, लेकिन नौकरी में भी बदलाव के आसार दिख रहे हैं। परिवार को लेकर झगड़ा हो सकता है। किसी अनजान भय के कारण भी परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही अपनी भावनाओं को भी वश में रखें। जरूरतों पर भी ध्यान दें। 

वृश्चिक-मन में खुशी के साथ ही संतान का सहयोग मिलने के आसार हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है, रहने को लेकर भी कष्ट हो सकता है। अपने साथी की सेहत का ध्यान रखें, नौकरी में भी बदलाव के आसार दिख रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी के साथ ही शिक्षा आदि कामों को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है। मान सम्मान में बढ़ोतरी के साथ ही कारोबार भी तेज होगा।

धनु-इस बार नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलने के साथ ही प्रमोशन आदि की दिक्कतें दूर होंगी। अपने परिवार का ध्यान रखते हुए स्वभाव में तेजी से परहेज करें। आय बढ़ने के साथ ही परिवार में खुशी के आसार बन रहे हैं। नौकरी के कामों में तेजी हो सकती है। अधिक मेहनत करने के कारण खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में सुख सुविधाएं बढ़ने के आसार हैं। 

मकर-आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आएगी, लेकिन अपने गुस्से से बचाव करें। कारोबार में परिवर्तन के साथ ही नौकरी आदि के कामों में तेजी आएगी। अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के साथ ही पिता का सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य सुधरेगा। पुराने दोस्तों से संपर्क हो सकता है। 

कुंभ-मन में निराशा होने के बाद भी पिता सहयोग करेंगे। शिक्षा के कामों में सुधार के साथ ही नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार दिख रहे हैं। वहीं, आत्मविश्वास को लेकर कोई कमी नहीं रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति में निवेश करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। 

मीन-सन्तान और परिवार को लेकर दिन शुभ रहेगा। विदेश का मौका मिल सकता है, लेकिन नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। माता की सेहत में सुधार होगा, कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी का पालन करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास के मामले बढ़ेंगे। दूसरों के झगड़ों के अपना बचाव करें।