home page

इस राशि के लोगों का साथ देगा Luck, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का Rashifal?

आज का Rashifal आपके लिए कैसा रहेगा, किसके बिगड़े काम बनेंगे, पढ़िए यह खबर।

 | 
d

Newz Funda, New Delhi आज का राशिफल जारी कर दिया गया है। जिसको लेकर कई लोगों का भाग्य संवरेगा और कई लोगों के धन की दिक्कत दूर होगी। आपको राशिफल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मेषः तन और मन का स्वास्थ्य सही रहेगा। खर्च की चिंता होगी। वाणी पर कंट्रोल रखें। बाहर न खाए-पीएं। कार्यालय में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन सही रहेगा।

वृषः दिन उत्साह और प्रसन्नतापूर्ण होगा। सेहत के लाभ के साथ सगे-संबंधियों या मित्रों से गिफ्ट मिलेगा। कहीं घूमने जाना और स्वादिष्ट भोजन के बाद आर्थिक लाभ मिलेगा।

मिथुनः वाणी और व्यवहार सही रखें। आपकी बातचीत पर ध्यान दें। आंखों में तकलीफ हो सकती है। आज खर्च का दिन है और चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में मन लगाएं।  

कर्कः नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। मित्रों, विशेषकर महिला मित्रों से धन लाभ होगा। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय गुजरेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में लाभ होगा।

सिंहः हर काम परवान चढ़ेगा। आज लोग आपसे इंप्रेस होंगे। सरकारी काम बनेंगे। स्वास्थ्य लाभ के साथ ही गृहस्थ जीवन में सुधार होगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति को लेकर लाभ मिलेगा।

कन्याः सगे-संबंधियों के साथ यात्रा का लाभ है। दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्य का लाभ मिलेगा। जो परिजन विदेश में हैं, वहां से शुभ लाभ होगा। भाई-बंधू के साथ ही धन लाभ मिलेगा।

तुलाः भाषा और व्यवहार पर कंट्रोल रखने के साथ ही नए काम की शुरुआत न करें। दुश्मनों से बचाव करें। ज्योतिष विद्या और धार्मिक काम में मन लगाएं। सेहत का ध्यान करें।  

वृश्चिकः खुद के लिए टाइम निकालें। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती कर सकेंगे। मनोरंजन, पर्यटन तथा भोजन को लेकर अच्छे समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रियजनों से भेंट होगी। वैवाहिक जीवन में खुशी मिलेगी।

धनुः नौकरी के लिए दिन शुभ है। धन लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों और सेवकों से भी मदद मिलेगी। कामों में सफलता और प्रतिष्ठा हासिल होगी। भाग्य आपके साथ रहेगा।

मकरः लोग कला और साहित्य में रुचि रख पाएंगे। सृजनशक्ति और रचनात्मकता से पहचान मिलेगी। शेयर सट्टे से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। संतान से सम्बंधित दिक्कतों से छुटकारा हासिल होगा। धन लाभ के आसार हैं।

कुंभः डर लगेगा और अत्यधिक भावुक महसूस करेंगे। आर्थिक योजना के साथ ही मां का सहयोग मिलेगा। महिलाएं नए कपड़ों, आभूषण और सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्चा करेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सार्वजनिक रूप में मान-सम्मान को लेकर ध्यान रखें।  

मीनः जरूरी डिसीजन लेंगे और विचारों में स्थिरता आएगी। कलाकार अपनी कुशलता का परिचय देंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएंगे। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी।