home page

चमकने जा रहा है इस राशि के लोगों का Luck, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का Rashifal

आज का राशिफल कुछ राशि के लोगों के लिए अत्यंत सही रहने वाला है। 

 | 
df

Newz Funda, New Delhi मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों का राशिफल आ गया है। जिनका आकलन ग्रह और नक्षत्रों की चाल से किया गया है कि आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कई लोग अपनी राशियों के भविष्य में विश्वास करते हैं। 12 राशियों के हिसाब से ही राशिफल के बारे में बताया जाता है।

वीरवार यानी 17 नवंबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, आगे इस खबर में हम बता रहे हैं। माना जाता है कि वीरवार विष्णु भगवान का दिन होता है, जिनकी पूजा करना बेस्ट माना जाता है।  

ऐसा रहेगा आपका राशिफल

मकर-दूसरों से क्रोध एवं वाद-विवाद से बचकर रहें, खुद पर कंट्रोल रखें। सेहत का ध्यान रखें, कारोबार में तरक्की मिलेगी। परिवार की अनदेखी न करें, आलस्य के कारण जीवन प्रभावित होगा। घर में कोई प्रोग्राम हो सकता है। खर्चा बढ़ेगा।

कुंभ-मन खुश होगा, गुस्सा करने से बचें। खर्च तो बढ़ेगा, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। शिक्षा के साथ ही परिवार का कामकाज सही रहेगा। दूसरों से संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।  

मीन-आत्मविश्वास बढ़ने से परिवार से भी दूरियां कम होंगी। दोस्तों के साथ नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा। आमदनी बढ़ने के साथ नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, दूसरे कामों भी सहयोग मिलेगा।  

मेष-मन खुश होगा, लेकिन बातचीत करते समय सावधानी का परिचय दें। सेहत का ध्यान रखने के साथ ही नौकरी आदि के लिए दिन शुभ रहेगा। मन को शांत रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा, लेकिन परेशानियां भी बनी रहेंगी। 

सिंह- विदेश जा सकते हैं। नौकरी और आय में तरक्की मिलेगी। सभी काम सफल होंगे। भाइयों के साथ आने के बाद भी किसी चीज को लेकर भय बना रहेगा। इसके अलावा रहने में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आय में इजाफा होगा।  

कन्या-कारोबारी काम फलेंगे, नौकरी में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। सेहत में सुधार होगा, लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी। पत्नी या पति में किसी बात को लेकर विवाद के आसार हैं। आय में इजाफा होगा, नौकरी में सुधार आएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। 

तुला-परिवार की सेहत का ध्यान रखें, खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन धार्मिक कार्यक्रम के आसार बन रहे हैं। परिवार पर संकट से इन्कार नहीं किया जा सकता। रोजगार में दोस्तों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। खर्चों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक-आत्मविश्वास दोगुना होगा, नेगेटिविटी से बचें। पिता का साथ मिलेगा, नौकरी में भी तरक्की के आसार हैं। रास्ते खुलेंगे और सुख सुविधाओं में भी इजाफा होगा। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान करें।

धनु-कारोबार को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। विदेश जा सकते हैं। नौकरी और शैक्षिक कार्यों में बढ़ोतरी के आसार हैं। सभी लोगों का साथ मिलने के साथ ही शुभ समाचार मिलने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

वृष-आत्मविश्वास के साथ ही गुस्सा करने से बचें। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार को सेहत को लेकर दूसरी परेशानियों और बिना किसी बात के डर सता सकता है। धार्मिक कार्यक्रम के आसार बन रहे हैं। विवाद से बचकर रहें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।  

मिथुन-नौकरी और कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। कला और संगीत में रूचि बढ़ने के साथ ही शिक्षा को लेकर सुखद समाचार मिलेंगे। खर्चों में सावधानी बरतने के साथ ही परिवार की सेहत को लेकर सजग रहें। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

कर्क-गुस्सा करने से बचाव करें। परिवार और शिक्षा के कामों में सफलता देखने को मिलेगी। मन जरूर परेशान रहेगा। विदेश जाना पड़ सकता है। परिवार में सुख रहेगा, लेकिन धन और दूसरे मामलों में भी अच्छे समाचार मिलेंगे।