home page

Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा में भगवान विष्णु कि कृपा पाने के लिए जरूर करें ये आसान उपाय

सभी प्रकार के दुख दूर करने के लिए कार्तिक मास भगवान विष्णु  की पूजा पाठ करने का विशेष महीना है।
 | 
kartika

Newz Funda, New Delhi शास्त्रों केअनसार कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को विशेष प्रिय है। पूर्णिमा व्रत की विशेष महत्ता है क्यों कि इसी दिन भगवान श्री विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था।

इस मास में कई व्रत और त्योहार होते है। इस वर्ष यह व्रत 8 नवंबर 2022 (Kartik Purnima 2022 Date) को रखा जाएगा। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के कई उपाय बताए है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उतम फल की प्राप्त करने के लिए  कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान, दान करना और  पूजा पाठ करने से उत्तम फल मिलता है.

इसी के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती  के रुप में मनाया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के संदर्भ में कई नियम और उपाय बताए गए हैं। जिन्हे करने से इंसान को धन ऐश्वर्य और भाग्य की प्राप्ति का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

मान्यता है कि नियम और उपायों को करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का जातक पर हमेशा आर्शीवाद बना रहता है। आइए आपको बताते है कि जातक को कार्तिक पूर्णिमा में किन विशेष उपायों से व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है। 

भगवान विष्णु को प्रसत्र करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन उपायों से लाभ प्राप्त होता है-

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं तथा हल्दी से बने स्वस्तिक चिन्ह बनाये। ऐसा करने से धन व ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्रदान होता है।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे की जड़ में मिट्टी से तिलक करें और पौधे के पास दीपक जलाएं  ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर सभी कार्य सफल करते है।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुशा स्नान करे इस के 2लिए एक हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान करें और दान पुण्य करें और यह भी मान्यता है कि ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध, दही, घी, शहद,गंगाजल से बने पंचामृत और बेलपत्र से भगवान शिव का पूजन करे। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।