home page

Guru Gochar 2023 : इन राशि वालों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, देवगुरु बृहस्पति इस दिन करेंगे राशि परिवर्तन

ग्रहों का राशि परिवर्तन ही ग्रह गोचर कहलाता है। देव गुरु बृहस्पति  22 अप्रैल सन 2030 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले है।
 
 | 
राशि परिवर्तन
Newz Funda, New Delhi  साल 2023 ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। ग्रहों का राशि परिवर्तन ही ग्रह गोचर कहलाता है। कई ग्रह इस साल राशि परिवर्तन करने जा रहे है। 

ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ माना माना जाएगा। देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने जा रहे है। देव गुरु बृहस्पति को ज्ञान, कर्म और संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इनका राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण होता है। 

किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन उस राशि को लंबे समय तक प्रभावित करता है। देव गुरु बृहस्पति  22 अप्रैल सन 2030 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले है। ज्योतिषियों के अनुसार कुछ खास राशि के जातकों को इसका लाभ होने वाला है।

Guru Gochar 2023

मेष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने जा रहे है, जो कि मेष राशि वालों के लिए काफी फलदायक रहने वाला है। इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सभी रुके हुए कार्य सफल होगे। 

लंबी बीमारी से पीड़ित को बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार, नौकरी में तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन के मतभेद दूर होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को अच्छे परिणाम मिलेगे।

कन्या

कन्या राशि वालों पर बृहस्पति ग्रह के इस गोचर से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, परिवार का साथ मिलेगा। जिस कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नए-नए क्षेत्रों में सफलता मिलेगी, जिससे धन लाभ के भी योग बन रहे है। शादी के योग्य लोगों का शादी का योग बनने जा रहा है।

मिथुन

बृहस्पति गोचर मिथुन राशि वालों के लिए भी लाभप्रद होने वाला है। भाग्य साथ देने वाला है। आमदनी बढ़ने का योग बन रहा है। निवेश करने से लाभ की प्राप्ति होंगी। जोखिम भरे काम करने में रूचि बनेगी। नौकरी करने वाले लोगों प्रमोशन मिलेगी। कुंवारे लोगों का शादी का संयोग बनने जा रहा है। व्यापारी वर्ग को काफी फायदा मिलने वाला है।

कर्क

बृहस्पति ग्रह के इस गोचर से कर्क राशि वालों की तरक्की निश्चित है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, जिससे कार्य क्षेत्र में ऊंचा पद मिलने की संभावना है। रिश्ते में सुधार आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए कामयाबी वाला रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन

बृहस्पति ग्रह के इस गोचर से मीन राशि वालों को लाभ की प्राप्ति होगी। अटका हुआ धन वापिस आ सकता है। नौकरी ढूंढ रहे हो तो, जल्दी ही नौकरी मिलने की संभावना है। विवाह का योग बन रहा है। हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। 

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंधों में बढ़ोत्तरी होगी, लंबे समय से चल रही बीमारियां खत्म होंगी।