home page

Good Morning Tips : सुबह उठते ही हथेलियों को देखकर करें ये काम, संवर जाएगा आपका जीवन

सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें और एक मंत्र का उच्चारण करें, यह छोटा सा काम करने से आपकी किस्मत चमक सकती है।

 | 
हथेलिया

Newz Funda, New Dehi  शास्त्रों के अनुसार मनुष्य को सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को मिला कर उनका दर्शन करना चाहिए। आपकी दिनचर्या का यह पहला कर्म होना चाहिए। सुबह आंख खुलते ही आप को इस बात का ध्यान होना चाहिए कि, आपने यह कार्य करना है। 

आंखे खोलते सार ही हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। इस से पहले आप को कुछ भी नही देखना चाहिए। यदि आप ने इस छोटे से काम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया, तो आपकी जिंदगी संवर सकती है। 

ऐसी मान्यता है, कि आपकी हथेलियों में आपके जीवन का मंत्र छिपा है। जिससे आप खुद को संवार सकते है। सुबह हथेलियों को देखते समय एक मंत्र का उच्चारण भी करना चाहिए। इस के लिए आप सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें और इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप जरूर करे।

मंत्र

कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती।

 करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।

अर्थात् हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है। प्रभात यानि (सुबह का समय) में मैं इनका दर्शन करता हूं।

भाग्य होगा उज्जल

ऐसा माना जाता है, कि यदि आप हर रोज सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देख कर इस मंत्र का जाप करते है, तो आप की जिंदगी से सभी प्रकार के कष्ट दूर जाएंगे। आप अपने हाथो से मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और गोविंद भगवान को नमन करते है। 

यह काम आपकी दिनचर्या का एक अनमोल हिस्सा है। जैसे कि इंसान के लिए नहाना, खाना आदि यह सब काम जरूरी है, वैसे ही सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखना भी जरूरी माना गया है। इस काम को करके आप अपनी किस्मत खुद बदल सकते है। 

यह एक छोटा सा मंत्र आपको सभी बाधाओं से दूर कर सकता है। इससे आपका दिन भी अच्छा गुजरेगा। ऐसा करने से आपके सभी काम जल्दी ही पूरे हो जाते है। अपने दिन की शुरूआत अच्छे से करना चाहते हो, तो यह कार्य करना बहुत ही जरूरी है। यह कार्य आपका भाग्य उज्जवल करने वाला है।