home page

Chandra Grahan Date And Sutak Kaal Time: आपके शहर में आज दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि पर असर?

Chandra Grahan 2022 लेकर आपके लिए अहम खबर लेकर आए हैं कि आपकी राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा।

 | 
d

Newz Funda, New Delhi Chandra Grahan की Date और Sutak Kaal के समय को लेकर आपको अहम खबर से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

बता दें कि आज साल का लास्ट चंद्र ग्रहण लगना है। जिसका असर न केवल भारत में भी दिखेगा, बल्कि सूतक काल भी लागू होगा। पता होगा कि सूतक चंद्र ग्रहण से 09 घंटे पहले लग जाता है।

जिसमें मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश में ही पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा और फिर दूसरी जगहों पर।

08 नवंबर को ही शाम होते ही चंद्र ग्रहण का असर दिखेगा, जो 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इससे पहले पिछले वर्ष 25 अक्तूबर को ऐसा हुआ था। अब 15 दिन बाद फिर होगा।

यही नहीं, 08 नवंबर को ही विदेश के अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में भी ग्रहण का असर साफ दिखेगा।

इस दिन कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली की तिथि होती है। आपको बता रहे हैं कि किन राशियों पर इसका असर दिखेगा। 

बता दें कि 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

प्रमुख शहरों में ये रहेगा समय
       शहर    शुरुआत    शहर    शुरुआत

  • दिल्ली    5.28    नोएडा    5.30
  • अमृतसर    5.32    लखनऊ    5.16
  • भोपाल    5.36    लुधियाना    5.34
  • जयपुर    5.37    शिमला        5.20
  • मुंबई    6.01    कोलकाता    4.52
  • रायपुर    5.21    पटना    5.00
  • इंदौर    5.43    देहरादून    5.22
  • उदयपुर    5.49    गांधीनगर    5.55

सूतक काल में किसी भी शुभ काम को करने से बचें। बता दें कि इस दिन मंदिरों के भी कपाट बंद हो जाते हैं। खाना भी वर्जित होता है।

मंत्रों का जाप और ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान और दान का रिवाज होता है। ग्रहण के बाद गंगाजल से भी छिड़काव किया जाता है।

यह काम न करें

  • शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा न करें।
  • न ही भोजन पकाएं और न ही खाएं।
  • गर्भवती महिलाएं घर में ही रहें और ग्रहण न देखें।
  • तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों को छूने से परहेज करें।

यह काम करें

  • सूतक काल से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालें।
  • ग्रहण के समय देवी-देवताओं के नाम को जपें।
  • चंद्रमा से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहेगा।
  • ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए

  • ऐसी महिलाएं घर से बाहर जाने से बचें।
  • सूर्य ग्रहण को न देखें।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करें।
  • नुकीली चीज का प्रयोग करने से बचें।
  • सोने से बचना चाहिए।

ऐसा रहेगा आपका राशिफल

  • कर्क-मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सफलता जरूर मिलेगी।
  • सिंह-शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।
  • कन्या-चंद्र ग्रहण के कारण कष्ट सहने पड़ सकते हैं, शुभ काम करने से बचें।
  • तुला-परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी बरतें।
  • वृश्चिक-धैर्य बनाए रखें। सावधानी बरतें।
  • धनु-आपको सेहत संबधित कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
  • मकर-इस राशि के जातकों को धन की हानि, मुकदमों में हार का सामना करना पड़ सकता है।
  • कुंभ-इस राशि के जातकों को लाभ और सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं।
  • मीन-ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।
  • मेष-ग्रहण अशुभ और हानि पहुंचाने वाला रहेगा। सतर्क रहें।
  • वृष-धन हानि और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। ग्रहण शुभ नहीं रहेगा।
  • मिथुन-आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा है। शुभ फल और करियर-कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है।